श्री जैन दिवाकर महिला मंडल चौपाटी की तीर्थ दर्शन संत दर्शन यात्रा संपन्न

जावरा (अभय सुराणा) । श्री जैन दिवाकर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रेखा सुराणा की अध्यक्षता में मंडल की एक दिवसीय पंच तीर्थ यात्रा एवं संत सती दर्शन का आयोजन किया गया । यात्रा चौपाटी मंदिर से प्रारंभ होकर अष्टापद तीर्थ श्री नागेश्वर तीर्थ श्री घसोई तीर्थ, जल मंदिर सीतामऊ उवसगम मंदिर मंदसौर सभी तीर्थों पर दर्शन वंदन कर आरती का लाभ भी प्राप्त किया ।इसके साथ ही तीर्थ पर विराजीत साधु साध्वी जी के दर्शन भी किये। एवं पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर भी दर्शन किये। यह यात्रा धार्मिक होने के साथ-साथ आध्यात्मिक एवं मनोरंजक भी रही। सभी सदस्यों ने इस यात्रा को अविस्मरणीय बताया।
इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति
श्रीमती रेखा सुराणा श्रीमती ऊषा कोलन श्रीमती इंदु रांका श्रीमती उर्मिला रांका कुसुम औरा मधु जैन आशा रांका किरण जैन हेमलता भंडारी शीला श्रीमाल विमला जी लोढा अलका रांका ज्योति रांका आदि सदस्य गण उपस्थित थे।

Play sound