भाजपा का घर घर सदस्यता अभियान प्रारंभ

रतलाम । वार्ड क्र .49 कुशाभाऊ ठाकरे मंडल शक्ति केंद्र 49 पर भाजपा सदस्यता अभियान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के मार्गदर्शन में घर-घर जाकर प्रारंभ किया गया । जिसमे अधिक से अधिक की संख्या में पार्टी के सदस्य बनाए गए । अभी तक वार्ड 49 में 500 के लगभग लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, वार्ड संयोजक महेश अग्रवाल, पार्षद एमआईसी सदस्य सपना त्रिपाठी, सहसंयोजक गौरव त्रिपाठी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा बोहरा, प्रभारी विपिन श्रीमाल, नितिन लोढ़ा, महेश त्रिपाठी, अशोक यादव, मुकेश तिवारी, जेनम जैन, शांतिलाल उपाध्याय, मनीषा साहू, नरेन्द्र साहू, जगदीश व्यास, श्याम उपाध्याय, मनीष व्यास, कैलाश ओझा, लखन बोहरा, राधेश्याम व्यास, सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप जी उपाध्याय ने सभी साथियों से अनुरोध किया है कि सभी साथी घर-घर जाकर पार्टी प्रीति रीति नीति में विश्वास करने वाले नागरिकों को अधिक से अधिक की संख्या में सदस्य बनाएं एवं पार्टी की रीति नीति को मजबूत करें।