कांग्रेस ने हमेशा भ्रमित ही किया – डॉ.चिंतामणि मालवीय

  • भाजपा हर वर्ष वर्ग की हितैषी – प्रदीप उपाध्याय
  • राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा अजा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

रतलाम 23 सितंबर 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश मे आरक्षण समाप्त करने का बयान देने के विरोध मे भाजपा अजा मोर्चा ने सोमवार को छत्रीपुल स्थित अम्बेडकर सर्कल मे धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आलोट विधायक डॉ.चितांमणी मालवीय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने संबोधित किया। नेताद्व्य ने कांग्रेस और राहुल गांधी दोनो को झूठा करार दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.मालवीय कहा कि कांग्रेस हमेशा भ्रम फैलाती आई है। पहले उसने तिरंगे पर चुनाव चिन्ह लगाकर राष्ट्रीय ध्वज को लेकर भ्रम फैलाया और अब आरक्षण को लेकर भ्रम फैला रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जाकर आरक्षण समाप्त करने की बात कर रहे है, जिसमे कोई सचाई नहीं है। भाजपा सदैव हर वर्ग के कल्याण के लिए संकल्पित है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज को बांटने का काम किया है। 70 सालों मे कभी अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण की योजना नहीं बनाई और आज भी आरक्षण को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयान समाज मे गलत संदेष देने वाले है। भाजपा की सभी स्तर की सरकारे हर वर्ग का कल्याण करने हेतु कार्य कर रही है, जिससे लोग कांग्रेस के बहकावे मे नही आयेगे।
प्रदर्शन का संचालन अ.जा. मोर्चा जिला महामंत्री सुदीप पटेल ने किया| आभार प्रभु सोलंकी ने माना। इस दौरान जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश बोरिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल निंदाने, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, वरिष्ठ नेता रामजी कल्याणे, प्रभु नेका, मोहनलाल कुरवारा , मोहन वर्मा जिला उपाध्यक्ष देवीलाल परमार , जिला मंत्री निखिल बोरीवाल, मोहित तोमर जिला कार्यालय मंत्री जसवंत भाऊ जिला सह कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश बोरीवाल, अजय जोगचंद ,मधु शिरोडकर, दुर्गा शंकर खींची एवं मंडल अध्यक्ष अजा मोर्चा जितेन सिलावट, हरिकिशन बोरीवाल, धीरेन महावर , पी एल मालवी, रामलाल सूर्यवंशी , श्रवण गोयत आदि भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *