वाघेला गोसेवा जीव दया समिति ने 500 कन्याओं का पूजन कर कराया भोज

रतलाम। मां कन्या भोज का आयोजन प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन पर्व पर वाघेला गोसेवा जीव दया समिति द्वारा हमारे रोटी वाहन से जुड़े परिवारों के सहयोग से लगभग 500 कन्याओं का कन्या भोज का आयोजन कोठारी वास स्थित महारानी लक्ष्मी बाई कन्याशाला पर करवाया गया। भोजन में छात्राओं की पसंद का लड्डू, दाल बाफले, कलाकंद चावल, कडी,चटनी व करण के भजिये आदि व्यंजनों के भोजन कराया गया। उसके पश्चात कन्याओं का पूजन कर उन्हें भेंट स्वरूप पेन का सेट दिया गया।आज के आयोजन की मुख्य अतिथि श्री आत्मानंद जी सरस्वती,श्री कालिका माता वार्ड की पार्षद श्रीमती स्मिता राजेश महेश्वरी, डॉ ओनिल सराफ,डॉ श्रीमती नेहा सराफ, डॉ यश हाडा, डॉ श्रीमती रोमाहाडा,अनिल झालानी,राजपूत समाज मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह जी गोयल, महेंद्र सिंह राठौर, सुरेंद्र सिंह चावड़ा, देवी सिंह राठौर, विजय सिंह चौहान, अखिलेश्वर महादेव महिला मंडल रेलवे कॉलोनी के श्रीमती कोकिला ओझा, सिद्धेश्वर पंचोली, विमला वाघेला,महेश ओझा, राजेश महेश्वरी, उमेश माहेश्वरी, रजनीश गोयल ,मातृशक्ति महिला मंडल काटजू नगर महिला महिमा मकवाना, अनीता अग्रवाल, रितु अग्रवाल,इंदिरा शर्मा,सुधा जैन, इंदु यादव, विमला पंजाबी, रेणुका भार्गव, दिशा शर्मा,सुभाष भाटी,मुकेश अग्रवाल मंगल सुराणा, जितेंद्र धाकड़,प्रमोद बिंदल,सरोज सोनी व वाघेला गोसेवा जीव दया समिति प्रमुख दिनेश वाघेला,बाबूलाल सिसोदिया, गोविंद सिंह शेखावत, कैलाश सोमानी, महावीर सिंह शक्तावत,रामबाबू यादव, सतीश राठौड,श्याम सुंदर उपाध्याय, सुभाष चौहान, सचिन देवड़ा,मुकेश भार्गव, संतोष हाडा, मेघा हाडा, गोपाल कृष्ण मेहता,हरेंद्र सिंह वाघेला, हर्ष जैन, राहुल वाघेला, महिला मंडल प्रमुख श्रीमती शकुंतला सिसोदिया, श्यामा वाघेला, आशा भट्ट व अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवा देकर इस आयोजन को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *