शक्ति अभिनन्दन अभियान अन्तर्गत 11 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

रतलाम 7 अक्टूबर 2024। महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जनजागरुकता लाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण प्रदेश में 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक शक्ति अभिनन्दन अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिला, विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
अभियान के अन्तर्गत 8 अक्टूबर को विद्यालयों तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में मानसिक स्वास्थ्य सम्वेदीकरण कार्यक्रम तथा जिला व विकासखण्ड स्तर पर विकास में महिला भागीदारी पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। 9 अक्टूबर को जिला, विकासखण्ड तथा पंचायत स्तर पर बालिकाओं द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया जाएगा तथा सकारात्मक पुरुष भागीदारी पर चर्चा व महिला सुरक्षा वातावरण निर्माण हेतु शपथ ली जाएगी। 10 अक्टूबर को मैं निडर हूं, बालिकाओं का दृष्टिकोण, सोशल मीडिया कैम्पेन अन्तर्गत साइबर सिक्योरिटी तथा सोशल मीडिया सिक्योरिटी पर विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में प्रशिक्षण आयोजित होगा। 11 अक्टूबर को जिले के सभी थानों में महिला सुरक्षा हेतु शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *