हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का रतलाम में जश्न मना

रतलाम 08 अक्टूबर। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का रतलाम में जोरदार जश्न मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डालूमोदी बाजार चौराहे पर पहले जमकर आतिशबाजी की और फिर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयां दी। भाजपा कार्यालय से नारेबाजी करते निकले कार्यकर्ता उसी अंदाज में वापिस कार्यालय पहंुचे।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले दो कार्यकालों में हरियाणा में जो विकास के कार्य किए है, आम जनता ने चुनाव में उन पर जीत की मुहर लगाई है। कांग्रेस हमेशा बातों का काम करती है, इसलिए उसे मतदाताओं ने ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चौतरफा विकास कार्य हो रहे है। भाजपा की सरकार फिर हरियाणा के विकास को नई गति देगी।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत,जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, कृश्ण कुमार सोनी, महामंत्री नंदकिशोर पंवार, हेमंत राहोरी, सोश्यल मीडिया संयोजक करण वशिष्ठ, आईटी सेल संयोजक निलेष राव, स्वयंसेवी प्रकोष्ठ राजेश रांका, झुग्गी प्रकोष्ठ के श्रीकांत डोसी, वरिष्ठ नेता, पवन सोमानी, प्रवीण सोनी, पार्षद शक्ति सिंह राठौर, बंटी बोहरा, स्नेहिल उपाध्याय, गौरव त्रिपाठी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, सत्यजीत, नितिन लोढ़ा, राजु मनोहर लाल सोनी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *