

भोपाल (राजेश जैन दद्दू )। 01 फरवरी शनिवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लिखा जाएगा एक ऐसा स्वर्णिम इतिहास जिसे दुनिया सदियां रखेंगी याद । शंका समाधान और ऋतु समाधान का संगम जब होगा श्री -विशुद्ध विंध्या सिंधु की दो धाराओं का ऐतिहासिक महा मिलन।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 01 फरवरी शनिवार को करीब दोपहर 4 बजे के आसपास लालघाटी भोपाल में गुणायतन प्रणेता श्री 108 प्रमाणसागर जी महाराज ससंघ एवं श्रुतसंवेगी महाश्रमण श्री 108 आदित्यसागर जी महाराज ससंघ का ऐतिहासिक भव्य महामिलन होगा । सकल दिगम्बर जैन समाज भोपाल ने समाजजनों से आग्रह किया है कि इस महान महाश्रमणों के महामिलन के साक्षी बनने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अदभुत पल के साक्षी बने ।