
रतलाम। शासकीय माध्यमिक विद्यालय बोदिना के छात्र भानु प्रताप पिता समरथ लाल गहलोत कक्षा 7वीं का चयन जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में सफल हुए हैं। आगामी राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए बोदिना का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
भानु प्रताप के इस सफलता पर शासकीय प्राथमिक /माध्यमिक विद्यालय बोदिना के सभी शिक्षकों अनामिका वायगांवकर, मंजूबाला जोशी, संतोष पाटीदार ,कैलाश नारायण भाटी, सत्यनारायण मालवीय ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाई दी गई । विगत 4 वर्षों से शासकीय प्राथमिक/ माध्यमिक विद्यालय बोदिना के छात्रों का ओलंपियाड परीक्षा में चयन हो रहा है ।यह एक बहुत ही गौरव का विषय है ।