

रतलाम | जीवन मे रहने के दौरान मानव सेवा करना और जीवन से चले जाने के बाद भी सेवा कार्य करने वाले बड़े ही विरले मिलते है ऐसे ही लोगो में रतलाम शहर एवम ग्रामीण के दो परिवारों ने आदर्श उदाहरण पेश किया ।
पहला नेत्रदान ग्राम नयारूपाखेड़ा निवासी शंकरलाल पाटीदार “कवि साहब” के निधन पर सुरेश पाटीदार,गोविन्द राम पाटीदार, की प्रेरणा से पुत्र धन्नालाल पाटीदार एवम परिजनों ने नेत्रदान की सहमति प्रदान की नेत्रम संस्था द्वारा मेडीकल कालेज के नर्सिंग ऑफिसर राजवंत सिंह, भावना खन्ना ने जीवन के सहयोग से कार्निया लिया नेत्रदान के लिए नेत्रम संस्था के यशवंत पावेचा अपने वाहन से शलभअग्रवाल को साथ लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे और वहां से टीम को लेकर ग्राम नया रूपाखेड़ा पाटीदार परिवार के निवास स्थान पर पंहुचे और नेत्रदान होने के पश्चात पुनः टीम को मेडिकल कालेज छोडकर आएं नेत्रदान के समय पाटीदार परिवार के सदस्य उपस्थित थे ।
दूसरा नेत्रदान- राजेन्द्र नगर निवासी स्व. मनोहर लाल शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती कलावती शर्मा के असमायिक निधन पर रतलाम हॉस्पिटल से आयुष काकानी की सूचना पर काकानी सोशल वेलफेयर के अध्यक्ष माधव काकानी, गोविन्द काकानी, गोपाल काकानी ने उनकी पुत्री सुचिता त्रिवेदी, सुनीता नागर, रेखा त्रिवेदी एवम परिजनों को माताजी के नेत्रदान करने की प्रेरणा दी । परिजनों की नेत्रदान करने की सहमति मिलते ही गोविन्द काकानी द्वारा गीता भवन न्यास बडनगर के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जी एल ददरवाल को सूचित किया सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के कु.चंचल पाटीदार,परमानंद राठौर , मनीष तलाच के साथ तत्काल बडनगर से रतलाम पहुच कर कार्निया लेने की प्रक्रिया पुर्ण कर सफल नेत्रदान करवाया।
नेत्रम संस्था हेमन्त मूणत द्वारा बताया गया कि नेत्रदान के दौरान समन्वय परिवार के राकेश मुकाती, दक्ष त्रिवेदी, धर्मेंद्र शर्मा, देवेंद्र नगर, शैलेंद्र व्यास, प्रतिक नागर, दीपक शर्मा, माधव काकानी गोविन्द काकानी,यशवंत पावेचा, शलभ अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवान ढालवानी, गिरधारी लाल वर्धानी, मीनु माथुर, शिवम माथुर, विनायक हरोड उपस्थित थे। नेत्रम संस्था, काकानी सोशल वेलफेयर ने पाटीदार परिवार एवम शर्मा परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की ।