थाना बाजना पुलिस द्वारा आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पूर्व अपहृत हुई 05 नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में मिली सफलता

रतलाम। पुलिस मुख्यालय द्वारा गुम अवयस्क बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा व श्रीमान एसडीओपी महोदय अनुभाग सैलाना श्रीमति नीलम बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बाजना निरीक्षक रणजीत सिंगार के नेतृत्व में अपहृत हुई बालिकाओं की तलाश/दस्तयाबी हेतु टीम गठित की जाकर अपहृत हुई 05नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता मिली।

घटना का संक्षिप्त विवरण–

(1)फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बाजना पर अपराध क्रमांक 14/25धारा 137(2) बीएनएस मे दिनांक09.02.2025 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी का नाम विकृम पिता वेस्ता हटिला निवासी पडाव थाना शिवगढ
(दस्तयाबी दिनांक 21.02.2025)

(2) फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बाजना पर अपराध क्रमांक 424 /24 धारा 137(2) बीएनएस दिनांक 21.08.2024 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी का नाम राहुल पिता खुमानसिह चारेल निवासी गंगापुरा थाना शिवगढ
(दस्तयाबी दिनांक 22.02.2025)

(3) फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बाजना पर अपराध क्रमांक 293 /24 धारा 137(2) बीएनएस दिनांक 23.06.24 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी का नाम अरविन्द पिता बहादुर चारेल निवासी संदला
( दस्तयाबी दिनांक 22.02.2025)

(4) फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बाजना पर अपराध क्रमांक 659/24धारा 137(2) बीएनएस दिनांक13.12.2024 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी का नाम कमलेश पिता नानुराम मईडा निवासी थुवरिया थाना आम्बापुरा जिला बॉसवाडा
(दस्तयाबी दिनांक 23.02.2025)

(5) फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बाजना पर अपराध क्रमांक 49 /25धारा 137(2) बीएनएस दिनांक 25.01. 2025 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
आरोपी – राकेश पिता वेश्ता निनामा निवासी .गढ़ीगमना थाना बाजना
(दस्तयाबी दिनांक 23.02.2025 )

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक रणजीत सिंगार थाना प्रभारी बाजना, उनि कान्तीलाल सोनार्थी ,सउनि काशीराम अलावे,सउनि कालुसिह जामोद , प्रआर 361 सुर्यपालसिह , प्र.आर.240 प्रवीण अवास्या, आर.1165 दरबार जमरा ,आर. 1136 किशन मचार ,आर. 832 सन्नी मईडा,आर. 954 प्रेमसिंह निनामा,आर.707 नरवर मईडा, म.आर.1023 सुनीता भूरिया म.आर.1077 सपना पारगी एवं सायबर सेल टीम रतलाम की सराहनीय भूमिका रही।