ग्राम पल्सोडा के समाजसेवी बंधुओ ने मिलकर की अनूठी पहल


रतलाम । ग्राम पलसोड़ा के सभी ग्रामवासीयो को हर घर नलजल के माध्यम से घर घर तक पवित्र महाकुंभ का जल पहुँचेगा । पलसोड़ा के समाजसेवी सत्तू व्यास , भरत आंजना , कचरू राठौड़ प्रयागराज महाकुंभ से पवित्र गंगाजल लाकर गांव की नलजल वाली टंकी में उस जल को डाला ताकि सभी ग्रामवासियों को गंगाजल नलजल के माध्यम से घर घर तक पहुंच जाएं । समाजसेवी कचरु राठौड़ ने सभी ग्रामवासियों से अनुरोध किया है की सभी इस गंगाजल को पूरे परिवार और अपने रिश्तेदारों के यहाँ भी पहुचाये ताकि जो भी इस महाकुंभ में जा नही सके वह भी इस 144 साल बाद आने वाले महाकुंभ के जल से स्न्नान कर सके व महाकुंभ अमृत जल दिव्य आशीर्वाद से भरा पवित्र जल है इस से अपनी आत्मा को शुद्ध करें ताकि जीवन में शांति आये । राठौड़ ने बताया की कहा की महाकुंभ अमृत जल कुंभ मेला से लिया गया एक खास और पवित्र जल है जो आपके जीवन को शुद्ध, स्वस्थ और खुशहाल बनाए।
सत्तू राठौड़ ने बताया की महाकुंभ अमृत जल दिव्य आशीर्वाद से भरा है। यह जल कुंभ मेला की ब्रह्म शक्ति से भरा हुआ है, जो अपने जीवन में सुख और समृद्धि लाता है। साथ ही आध्यात्मिक शुद्धि से अपनाकर हम अपनी आत्मा और मन को शुद्ध कर सकते हैं।
गंगा जल का महा उपयोग- स्वास्थ्य और शक्ति यह जल आपके शरीर और मन को ताजगी और ऊर्जा देता है। पवित्र उपहार पूजा, घर की शुद्धि या किसी प्रिय को आशीर्वाद देने के लिए उत्तम है। रोज़ाना पूजा हर दिन पूजा में इस अमृत जल को शामिल करें और आशीर्वाद पाएं।
घर की शुद्धि: घर, मंदिर या कार्यस्थल को पवित्र करने के लिए इसे उपयोग करें। स्वास्थ्य और शांति: मानसिक शांति और शारीरिक ताकत के लिए इसे अपने जीवन में लाएं। इस पवित्र जल को घर घर तक पहुँचाने में पलसोड़ा के सरपंच लक्ष्मण मईडा , उपसरपंच श्याम व्यास, समाजसेवी शंकर लाल आंजना , मुकेश राठौड़ ,अनिल राठौड़ सहित ग्रामवासी मौजूद थे ।