रतलाम स्वच्छ-सुन्दर बनाने हेतु हमें बनना होगा स्वच्छता सेना का सिपाही-महापौर प्रहलाद पटेल

स्वच्छता के सिपाहियों का हुआ सम्मान

नगर निगम व नईदुनिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

रतलाम 27 फरवरी । रतलाम नगर को पूर्णतः स्वच्छ बनाने हेतु हमें स्वच्छता सेना तैयार करना होगी इस सेना के सिपाही नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिये बार-बार लगातार प्रेरित करेंगे ओर स्वच्छता सेना में शामिल करेंगे।

उक्त उद्गार महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर निगम व नईदुनिया समाचार-पत्र के संयुक्त तत्वाधान में बरबड़ रोड़ स्थित अमृत गार्डन में रतलाम शहर में स्वच्छता के लिए जागरूक रहकर नगर निगम अमले का सहयोग करने वाले स्वच्छता के सिपाहियों के सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किये।उन्होने कहा कि रतलाम नगर को पूर्णतः स्वच्छ व सुन्दर बनाने हेतु हम सभी को मिलकर नगर के प्रत्येक नागरिकों को जागरूक कराना होगा कि यहां वहां कचरा ना डालें, कचरे को निगम के संग्रहण वाहन में ही डालें, खरीददारी हेतु कपड़े की थैली साथ में ले जायें, डिस्पोजल व अमानक पॉलीथीन का उपयोग ना करें इससे गंदगी व प्रदुषण तो होता ही साथ ही ये कई बीमारियों को जन्म देते है। हमें आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ-सुन्दर रतलाम देना है।

निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि रतलाम शहर में स्वच्छता के लिए जागरूक रहकर नगर निगम अमले का सहयोग करने वाले नागरिकों के सम्मान कार्यक्रम से नगर के अन्य नागरिक भी प्रेरित होंगे अब वह दिन दूर नही जब रतलाम नगर का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता सेना का सिपाही बनेगा।निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने कहा कि रतलाम नगर को पूर्णतः स्वच्छ बनाने हेतु स्वच्छता सेना का प्रत्येक सिपाही अधिक से अधिक स्वच्छता सेना सिपाही बनाकर स्वच्छता के क्षेत्र में रतलाम नगर इंदौर का प्रतिद्वंदी बनेगा। उन्होने कहा कि सड़कों की सफाई हेतु 2 नवीन रोड़ स्वीपिंग मशीन उपलब्ध होगी।स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि कचरे की शुरूआत घर, दुकान व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से होती है, नगर का प्रत्येक नागरिक यह प्रण ले ले कि कचरा घर, दुकान व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर ही कचरे का पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन में ही डालेंगे तो रतलाम नगर को पूर्णतः स्वच्छ बनाने से कोई नहीं रोक सकता।स्वागत उद्बोधन नईदुनिया ब्यूरो चीफ नरेन्द्र जोशी ने दिया।

महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा, नईदुनिया ब्यूरो चीफ नरेन्द्र जोशी, महापौर परिषद सदस्य व पार्षदगणों ने स्वच्छता के सिपाही सुनीता शर्मा, लेखनी पोरवाल, हेमलता पडिहार, कल्पना चतुर्वेदी, सुजाला शर्मा, राधा सांखला, हेमलता दुबेल, नीलम शर्मा, शीतल चौहान, संगीता राठौर, वीणा सोनी, राधा चौहान, स्नेहलता धाकड़, पुनम उपाध्याय, चंदा राठौर, अनुसईया सोनी, परविन्दर कौर, सुषमा सैनी, अनिता पवांर, कुन्दनजी, सोनू सिसोदिया, नीलम सिसोदिया, अंजु सोनी, तारा प्रजापति, अंजली मित्तल, भारती राहौरी, निकिता परमार, मोनिका चौहान, पायल भूरिया, ज्योति अग्रवाल, ज्योति बोरसे, सरोज खिंची, रानू जैन, रेणु जोशी, त्रिलोक कुवंर राठौर, रंजना शर्मा, दीपमाला पंड्या, किरण व्यास, नीलम कसेरा, आशा कसेरा, कविता शिन्दे, निर्मला चावरे, गीता रानीवाल, सीमा सुंधवासा, टीना पिता ओमप्रकाश, जान्हवी राठौर, रानी जैन, संध्या पवन दावरे, दुर्गा घोसर, हर्षिता कपिल दावरे, पिंकी गोपाल घारू, नेहा सुमित दावरे, ललीता लखारा, सुनीता गहलोत, संगीता कांठेड़, रेखा अग्रवाल, सपना गोयल, शकुन्तला बैरागी, मंजुलता राव, सपना सोलंकी, वैशाली राणावत, संध्या चौहान, टीना चौहान, ललीता राठौर, ममता चौहान, माया माली, रेखा खेराज आदि को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, श्रीमती अनिता कटारा, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, राजू मनोहरलाल सोनी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद परमानन्द योगी, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, धर्मेन्द्र रांका, करण कैथवास, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती आयुषी सांकला, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती शबाना, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, जलज सांकला, हार्दिक मेहता, संजय कसेरा, शेरू पठान, राजेश माहेश्वरी, विजयसिंह चौहान, रमेशचन्द्र पांचाल, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी रविन्द्र ठक्कर, किरण चौहान, पर्वत हाड़े, विनयसिंह चौहान, आशीष चौहान, तरूण राठौड़ सहित नईदुनिया समाचार-पत्र की टीम व नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया व आभार शिवसिंह खेड़ा ने माना।

Play sound