अध्यक्ष वैभव जैन (भाँगु) , सचिव हितेश बाफना एवं कोषाध्यक्ष शीतल बोहरा




रतलाम । मालवा क्षेत्र की अद्वितीय धरोहर “रतलाम नमकीन क्लस्टर” के चुनाव पिछले शनिवार को संस्थापक सदस्य एवं वरिष्ठ सलाहकार रमेश सोनी एवं समाजसेवी तथा ग्राम – करमदी सरपंच प्रतिनिधि राजेश पुरोहित के चुनाव संचालन में संपन्न हुए ।
अध्यक्ष पद हेतु वैभव जैन {भाँगु}, सचिव हितेश बाफना एवं कोषाध्यक्ष शीतल बोहरा को क्लस्टर के सदस्यों ने अपना समर्थन देकर चयनित किया, जिसकी घोषणा संचालकगण रमेश सोनी (आंचलिक पत्रकार संघ महामंत्री) एवं राजेश पुरोहित (समाजसेवी, सरपंच प्रतिनिधि) द्वारा की गई ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष वैभव जैन {भाँगु}, सचिव हितेश बाफना एवं कोषाध्यक्ष शीतल बोहरा ने आपसी समन्वय से नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें उपाध्यक्ष पुनीत जैन, सह सचिव प्रांजल जैन, संगठन मंत्री गौरव जैन एवं यतेन्द्र मेंहता, मिडिया प्रभारी – CA राहिल बाफना एवं यश झामर तथा संस्थापक सलाहकार हेतु रमेश सोनी एवं सलाहकार हेतु आशीष पालीवाल के साथ कार्यकारिणी सदस्य हेतु नूतन लालन, मनोहर कुमावत, हितेश अग्रवाल, आयुष निगम एवं राहुल पाटीदार को चुना।
वैभव जैन (भाँगु) के चयनित होने पर वरुण जी पोरवाल (प्रदेश सचिव – मालवा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स), संजय व्यास {जिलाध्यक्ष – लघु उद्योग भारती, रतलाम}, संदीप व्यास (जिलाध्यक्ष – संभागीय उद्योग संघ, रतलाम), मनोहर पोरवाल {प्रमुख नमकीन निर्माता}, सुरेन्द्र चत्तर {अध्यक्ष – द ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन, रतलाम}, राकेश राठी {अध्यक्ष – रतलाम मंडी व्यापारी संघ}, दिलीप मेहता {अध्यक्ष – मंडी व्यापारी युवा संघ, रतलाम} एवं मनेन्द्र कृष्णानी (रिंकू) (लघु उद्योग भारती फ़ूड इकाई, रतलाम एवं रतलाम नमकीन क्लस्टर) के साथ रतलाम नमकीन क्लस्टर के सभी सदस्यों तथा शहर की सभी प्रमुख संस्थाओं ने शुभकामनाएँ दी।
वैभव जैन (भाँगु) एवं सम्पूर्ण कार्यकारिणी ने इस अपार स्नेह, विश्वास एवं समर्थन के लिए सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया एवं बताया कि कार्यकारिणी के सभी सदस्य साथ मिलकर संस्था के प्रगति एवं सम्रद्धि हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे एवं भविष्य में सभी को साथ लेकर आपसी समन्वय से कार्य करेंगे ।