एक विदेशी भक्त की अनुठी भक्ती

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । पट्टाचार्य आचार्य भगवन धरती के देवता विशुद्धसागर महाराज जी के परम शिष्य श्रमण मुनी श्री सिद्ध सागर महाराज जी ने बताया की आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज के दर्शन करने हेतु इंग्लैंड के पीटर बटलर मुंबई में पधारे | मुंबई के जैन मंदिरो में गुंजा णमोकार मंत्र, एवं नमोस्तु शासन जयवंत हो। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इंग्लैंड के पीटर बटलर ने पट्टाचार्य आचार्य विशुद्धसागर महाराज संसघ का आशीर्वाद प्राप्त किया| इंग्लैंड के पीटर बटलर ने आचार्य भगवन विशुद्धसागर महाराज जी के परम शिष्य श्रमण मुनी श्री सिद्ध सागर महाराज जी को महामंत्र णमोकार मंत्र सुनाया। पट्टाचार्य आचार्य भगवन विशुद्धसागर महाराज ससंघ के सानिध्य में सिरसाड मुंबई में 28 फरवरी 2025 से 5 मार्च 2025 तक जिनबिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । आज 28/02/25 को सुबह आचार्य भगवन श्री विशुद्धसागर महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश पंचकल्याणक महोत्सव स्थली सिरसाड़ मुम्बई में हुआ । श्रमण मुनी श्री सिद्धसागर महाराज जी ने कहा कि आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ के आगमन से मुंबई में जैनों का जन सैलाब उनके दर्शन, उनकी चर्या देखने को उमंड पड़ा मुम्बई शहर सिरसाड़ मुंबई में 2 मार्च 2025 को दोपहर 1 बजे से भव्य जैनेश्वरी दीक्षा प्रारंभ होगी ।
दीक्षार्थी भैया:-
1 बा. ब्र. अंकुर भैया जी नागौर (राजस्थान)
2 बा. ब्र. मयंक भैया जी गोंदिया (महाराष्ट्र)
3 ब्र. गणेशी लाल जी गुनौर (मध्य प्रदेश)
4 ब्र. यशवंत भैया जी रामगढ़ (राजस्थान)
5 ब्र. अनिल भैया जी गुवाहाटी आसम जी
समाधीस्त गणाचार्य विरागसागर जी महाराज के शिष्य,अध्यात्मयोगी, श्रमण दिगंबराचार्य , शताब्दी देशना चार्य, चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज के कर कमलों से पांच मुनि दीक्षाये होने जा रही है। यु ट्यूब पर आहार चर्या का व्हिडीओ देखकर इंग्लंड से पीटर बटलर जी आचार्य भगवन विशुद्ध सागर महाराज जी के दर्शन करने एवं मुनी दिक्षा देखने हेतु भारत आये।| इंग्लैंड के पीटर बटलर जी कि दिगंबर मुनी के प्रती सच्ची श्रद्धा का दृष्य देखने को मिला| इंग्लैंड के पीटर बटलर जी ने मुंबई में दिगंबर मुनीराजों कि वैयावृत्ती की ।