पुत्री की सहमति से पिता का हुआ नेत्रदान, अब 2 लोगों की आंखों में होगा उजियारा

रतलाम । ग्राम कनेरी निवासी स्व.नानूराम रामपुरिया पाटीदार के सुपुत्र छोगालाल पाटीदार का शुक्रवार शाम को निधन होने पर राकेश पाटीदार, सुरेश पाटीदार, घनश्याम पाटीदार, रजनीश पाटीदार ने पुत्री अयोध्या पाटीदार एवं परिजनों को पिताजी के नेत्रदान (कार्निया)की प्रेरणा दी । परिजनों की सहमति पर नेत्रम संस्था द्वारा बड़नगर गीता भवन न्यास के डॉ. जीएल ददरवाल को सूचित किया, सूचना मिलने पर डॉक्टर ददरवाल अपनी टीम की कुमारी चंचल पाटीदार, परमानन्द राठौर, मनीष तलाच को लेकर तत्काल ग्राम कनेरी पाटीदार के निवास पर पंहुचे और मृतक छोगालाल पाटीदार का कार्निया लिया । नेत्रदान के दौरान परिवार के सदस्यगण सहित ओमप्रकाश अग्रवाल,गोपाल पतरा वाला, भगवान ढलवानी, मीनु माथुर ,सुरेश पाटीदार,राकेश पाटीदार, रजनीश पाटीदार ,घनश्याम पाटीदार तथा अन्य मौजूद रहें। नेत्रम परिवार ने रामपुरिया पाटीदार परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

Play sound