श्रीमती वाली बाई पाटीदार की आखों से दो लोगो का जीवन होगा रोशन

रतलाम । ग्राम बखतगढ़ के स्व.जगन्नाथ पाटीदार की धर्मपत्नी एवं शंभूलाल पाटीदार की माताजी श्रीमती वालीबाई पाटीदार के असमायिक निधन होने पर समाज अध्यक्ष सुरेश पाटीदार सिमलावदा एवम नेत्रम संस्था के शलभ अग्रवाल ने परिवार के वालचंद पाटीदार एवम परिजनों को स्व.माताजी के नेत्रदान के लिए प्रेरित किया । नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजन की सहमति मिलते ही संस्था द्वार गीता भवन न्यास के डॉ जी एल ददरवाल को सूचित किया । सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के कु चंचल पाटीदार ,परमानंदराठौर,एवं मनीष तलाच को लेकर तत्काल बडनगर से ग्राम बखतगढ़ पहुंचे कर कार्निया लेने की प्रक्रिया पुर्ण कर सफलतम नेत्रदान लिया नेत्रदान के समय समाज अध्यक्ष गोवर्धनलाल पाटीदार,रामेश्वर पाटीदार, समरथ धबाई, नाथूलाल पाटीदार,भरतलाल पाटीदार एवम परीजनो के अलावा गांव पुरूषों एवं महिलाओं ने नेत्रदान प्रक्रिया को अपनी आँखों से देखा,समझा एवम अपनी भ्रांतियों को दूर कर भविष्य में नेत्रदान करवाने के अपने संकल्प को दोहराया । नेत्रम परिवार ने पाटीदार परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।