लघु उद्योग भारती ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का किया स्वागत

एमएसएमई नियमों में संशोधन पारित किए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया

रतलाम। लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी एवं सदस्यों सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप से भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही एमएसएमई नियमों में संशोधन पारित किए जाने पर श्री काश्यप को धन्यवाद ज्ञापित किया।
लघु उद्योग भारती के मालवा प्रांत मीडिया प्रभारी उद्योगपति संदीप सकलेचा ने बताया कि पूर्व में शासन की नीतियों के चलते एमएसएमई से जुड़े उद्योगों को चलाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हाल ही में एमएसएमई मंत्री श्री काश्यप के प्रयासों से तीन प्रमुख संशोधन पारित हुए है। इनमें एमएसएमई विकास नीति 2025, स्टार्ट अप नीति 2025 और एमएसएमई को औद्योगिक भूमि एवं भवन आवंटन तथा प्रबंधन नियम के प्रमुख है। नियमों में संशोधन होने से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम का संचालन करने वाले छोटे उद्योगपतियों को काफी राहत मिली है।
इसं अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश अवतानी, जिला अध्यक्ष संजय व्यास, कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल सारडा, नमकीन क्लस्टर अध्यक्ष धर्मेन्द्र मारू. शैलेंद्र सुरेखा, ललित चोपड़ा, रुपमनयू मल्होत्रा, पूनम चंद चावडा, राजेश राका, नीलेश बोरदिया, मोहित पगारिया, अचित पोरवाल, मनीष मूलचंदानी, आशीष अग्रवाल, अभिषेक मंत्री, महेश सारडा, महिला इकाई से रेखा कुमावत उपस्थित थे।