
रतलाम । नगर निगम रतलाम में कार्यरत ग्लोबस कालोनी निवासी रतनलाल गांधी के सुपुत्र ऋषि गांधी के असमायिक निधन होने पर समाजसेवी विजयसिंह चौहान ने उनके परिजनों को ऋषि गांधी के नेत्रदान करने की प्रेरणा दी नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों द्वारा नेत्रदान करने की स्विकृति मिलते ही संस्था के द्वारा मेडिकल कालेज की डीन अनीता मुथा को सूचित किया गया। जिनके निर्देश पर नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंगऑफीसर हैप्पी पीटर,भावना खन्ना द्वारा जीवन के सहयोग से नेत्रदान (कार्निया) लेने की प्रक्रिया को पूर्ण कर सफल नेत्रदान करवाया।
नेत्रदान के लिए नेत्रम संस्था के यशवंत पावेचा अपने निजी वाहन से मेडिकल कालेज पहुंचे और वहां से टीम को लेकर निवास गांधी के स्थान पर पंहुचे और नेत्रदान होने के पश्चात पुनः टीम को मेडिकल कालेज छोडकर आएं नेत्रदान के दौरान नेत्रम परिवार के सभी सदस्य मोजूद थे नेत्रम संस्था ने गांधी परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उन्हें धन्यवाद व्यक्त किया।