होली अवकाश छोड़कर शेष अवकाशों में पंजीयक कार्यालय खुले रहेंगे

रतलाम । माह मार्च शासन के राजस्व की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माह है। मार्च में जन सामान्य के दस्तावेजों के पंजीयन में सुविधा तथा राजस्व को दृष्टिगत रखते हुए होली अवकाश 14 मार्च को छोड़कर शेष समस्त सार्वजनिक अवकाश दिवसों (प्रत्येक शनिवार रविवार सहित) में जिले के वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय तथा उपपंजीयन कार्यालय कार्य करेंगे।

Play sound