सिविल हॉस्पिटल जावरा में निःशुल्क किडनी जांच शिवीर आयोजित किया गया

जावरा (अभय सुराणा)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी रतलाम डॉ एम एस सागर के निर्देशन में आज विश्व किडनी दिवस पर सिविल हॉस्पिटल जावरा में निःशुल्क किडनी जांच शिवीर आयोजित किया गया, शिविर में किडनी को स्वस्थ रखने के तौर तरीके के बारे में जानकारी देते हुए सिविल हॉस्पिटल जावरा के प्रभारी डॉक्टर दीपक पालड़िया ने कहा कि वजन नियंत्रित रखे,फिट और सक्रिय रहे, धूम्रपान से बचे, नशे को ना कहे, पानी ज़्यादा से ज़्यादा पिए,दिन भर में तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए, ताकि किडनी स्वस्थ रहे।
नोडल अधिकारी डॉ विजय पाटीदार साहब ने किडनी के खराब होने के कारणों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की उच्च रक्तचाप,शुगर,एवं अधिक मात्रा में दवाईयों का सेवन करने से किडनी खराब होने का खतरा बना रहता है, कम पानी पीना, ज़्यादा मात्रा में शराब का सेवन करना तथा यूरिन में संक्रमण के कारण भी किडनी खराब हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतना चाहिए, लाइफ स्टाइल संयमित होना चाहिए,इस दौरान किडनी रोगियों ने हॉस्पिटल में दी जा रही डायलिसिस सेवाओं के बारे मे अपने सकारात्मक अनुभव साझा किये,इस अवसर पर सर्जन डॉ अजय सिंह राठौर,डादिनेशपाटीदार,मेडिकल ऑफिसर डॉ विवेक शर्मा,डा दिनेश कन्नौजे,डा पूजा सोलंकी ,डा मोनिका दीमनिकर, यूनिट प्रभारी राम बोडाना सहित स्टॉफ उपस्थित था, कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया।