प्रकृति और संस्कृति का संगम फाल्गुन मास का अंतिम सोपान – संदीप रांका

जावरा (अभय सुराणा )| जंहाँ पेड और पौधे साथ हों वहां हरियाली अपने आप आ ही जाती है, जीवन भी यही है जहाँ मन की सरलता और परिवार के संस्कार साथ हों वहां जिंदगी में हरियाली आती ही है लेकिन हम आज बनावटी सजावटी और दिखावटी दुनिया की और देखने लगे है आज का सच मानिए की इन्हीं तीन चीजों के कारण लोगों में गिरावट आयी हैं,
उसी के लिए हमारा रंगारंग पर्व जो सप्त रंगो से बना हुआ है जिसमें हम सब प्रेम स्नेह के साथ एक दूसरे पर रंग लगाकर अपनत्व के भाव से होली धुलेटी पर्व मनाते हैं निश्चित रूप से जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार रंग बरसे का आयोजन सबको जोडने का सार्थक सफल प्रयास हैं,उक्त विचार जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के नव मनोनीत अंतराष्ट्रीय डायरेक्टर अनिल धारीवाल ने जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा होली मिलन समारोह रंग बरसे में निजी रिसोर्ट पर व्यक्त किये इस मौके पर जैन सोश्यल ग्रुप प्रदेश रीजन के उपाध्यक्ष संदीप रांका ने कहा की होली प्रकृति और संस्कृति का संगम फाल्गुन मास का अंतिम सोपान दिलों को मिलाने दूरियां मिटाने के लिए होली का त्यौहार ही ऐसा है जिसमे हर व्यक्ति को रंगों में डूब जाने का मौसम है, यह त्योहार सामाजिक समरसता का प्राकृतिक स्वरूप हैं यह पर्व हम सबके जीवन में खुशिया व आनंद लेकर आता है सबके प्रति समर्पण लेकर आता है जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार ने जिस प्रकार सबकों रंगों से सरोबार कर एक दूसरे के प्रति मैत्री का जो भाव बनाए रखा है वह वंदनीय है।
उक्त जानकारी देते हुए जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री के सचिव अर्पल कोचट्टा प्रचार प्रसार सचिव मनीष धारीवाल ने बताया की जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार की फौज होली पर करेगी मौज की थीम पर स्थानीय अम्बिका रिसोर्ट पर पारिवारिक आयोजन किया गया जिसमे ग्रुप के सभी दंपति साथियों द्वारा रंगारंग गैर का आयोजन बैंडबाजा ढोल की थाप पर होली के प्राकृतिक गानों पर खूब थिरकते हुए गेर मे प्राकृतिक रंगों एवं फुलों की एक दूसरे पर बोछार करते हुए गेर का आनंद लेते हुए सब एक दूसरे को बधाई देते हुए मैत्री से मित्रता का आनंद लिया गेर के पश्चात गेम का आयोजन किये गया जिस पर सभी सदस्यों द्वारा ढ़ोल व डी.जे. पर खूब थिरके उक्त आयोजन में ग्रुप अध्यक्ष आलोक बरेया संस्थापक अध्यक्ष अनिल धारीवाल, पूर्वांध्यक्षगण सर्व श्री संदीप रांका,पंकज काठेंड, राजीव लुक्कड,आशीष पोखरना,नवीन अध्यक्ष राजेश पोखरना, दीपक मेहता, पियूष कांठेड,अजय पटवा, मनीष मेहता, संदीप दसेडा, आशीष चतर, शशांक मेहता, पारस श्रीमाल, संदीप श्रीमाल, तरुण टुकड़िया, अरुण धारीवाल, राजीव लूहाड़िया,अनिष मेहता, नितिन भंडारी, अखिलेश काठेंड,राजेश हिंगड़, राहुल बरैया, शेखर मांडोत,विभोर जैन,विपिन चोरडिया, आशीष जैन, अल्पेश कावड़िया, अविनाश नाहर, निलेश मेहता,वैभव ओस्तवाल, शैलेष श्रीश्रीमाल, आलोक जैन, संजय भटेवरा, आशीष सुराणा, अभय कांठेड, पंकज जैन, आकाश मेहता, प्रणय लोढ़ा, रितेश चौहान, अमित पोखरना, निलेश कांकरिया, पुखराज सुराणा, अभय छजलानी, अमित जैन, चिंतन टुकड़िया, विशाल बरैया, संतोष तलेसरा, आकाश चोपडा,आकर्ष जैन,संदीप आचंलीया,नगीन चपडोद,विकास सियार,उज्जवल लोढा, संतोष कोचट्टा,अंकुर जैन,विपुल दख, प्रतीक रुनवाल, अनुदीप कोठारी, मोहित संचेती, चिराग रुनवाल, गौरव कोठारी,गौरव ललवानी, गौरव मेहता आदि उपस्थित थे |