आज होगी कायस्थ समाज के घरों पर कलम दवात की पूजा, चित्रगुप्त मंदिरों में महाआरती

उज्जैन । होली के एक दिन बाद आज भाई दूज पर्व मनाया जाएगा । उज्जैन कायस्थ समाज द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी मंदिरों में हवन पूजन कर महाआरती की जाएगी । अंकपात मार्ग स्थित चित्रगुप्त धाम शाम 6 बजे , ऋषिनगर स्थित धर्मराज चित्रगुप्त न्याय मंदिर रात 8 बजे ,चक्रतीर्थ स्थित शाम 6.30 बजे व रामघाट छोटे पुल प्रातः 9 बजे तथा नगर व जिले के सभी चित्रगुप्त मंदिरों में निर्धारित समय पर महाआरती की जाएगी ।
अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि आज के दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है । समाज जन अपने अपने घर में कलम दवात की पूजा करते है । बहने आज के दिन भाई को मंगल तिलक लगाकर स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना करती है । नगर और जिले के समस्त श्री चित्रगुप्त मंदिरों में आरती का आयोजन रखा है । सभी जगह मंदिर समिति व्यवस्था संभालेगी ।