

रतलाम। श्री पंचान अग्रवाल समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार धुलेंडी के पावन पर्व पर माणक चौक स्थित गोपाल जी का बड़ा मंदिर से सामाजिक रंगारंग गैर समाज प्रमुख श्री शांतिलालजी चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई।
समाज प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया गैर शहर में विभिन्न मार्गों से होती हुई धनजी बाई का नोहरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंची।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महेश अग्रवाल ने बताया पिछले कई वर्षों से समाज द्वारा गैर निकाली जा रही है जिसका समाजजनों द्वारा मार्ग में स्वागत किया जाता है। डालू मोदी चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मित्र मंडल द्वारा स्वागत किया गया। संध्या 7 बजे से समाज की साधारण बैठक गोपालजी का बड़ा मंदिर,माणक चौक पर सम्पन्न हुई।जिसमें आगामी नववर्ष गुड़ी पड़वा पर सामाजिक गोठ आयोजित करने तथा अन्य विषय पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर समाज प्रमुख शांतिलाल चौधरी, चंदूलाल अग्रवाल, ओम अग्रवाल, किशोर मित्तल, केदार अग्रवाल, महेश गोयल, लक्ष्मीनारायणजी मित्तल, महेश चौधरी, राजेशजी गोयल, विवेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। संचालन महेश अग्रवाल द्वारा किया गया उक्त जानकारी प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने दी ।