- वार्ड क्रमांक 40 के स्वच्छता प्रहरियों का हुआ सम्मान
- महापौर प्रहलाद पटेल को दी जन्म जयंती की बधाई



रतलाम । नगर स्वच्छ होगा तो देश स्वच्छ होगा, स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है, जहां स्वच्छता होती है वहां लक्ष्मी का वास होने के साथ-साथ स्वस्थता भी होती है।
उक्त उद्गार महापौर प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 40 में स्वच्छता प्रहरी सम्मान समारोह कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि नागरिकों के सम्मान कार्यक्रम से नगर के अन्य नागरिक भी प्रेरित होंगे अब वह दिन दूर नही जब रतलाम नगर का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता सेना का सिपाही बनेगा।
उन्होने नागरिकों से आव्हान किया कि वे अमानक पॉलीथीन व डिस्पोजल का उपयोग पूर्णतः बंद कर दें क्योंकि यह मानव शरीर को नुकसान पंहूचाने के साथ ही हमारी धरती मां के लिए भी हानिकारक है, हमें आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देना है। उन्होने कहा कि जब भी घर से निकले अपने साथ कपड़े या जूट की थैली अवश्य साथ लेकर जायें।
मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने इस अवसर पर कहा कि महापौर प्रहलाद पटेल की परिषद ने जिस प्रकार से विकास कार्य कर इतिहास लिखा है उसी प्रकार से हमारा भी कर्तव्य है कि रतलाम नगर को स्वच्छ-सुन्दर बनायें।
क्षेत्रिय पार्षद एवं सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन में महापौर प्रहलाद पटेल को जन्म जयंती की शुभकामना देते हुए कहा कि रतलाम नगर को स्वच्छ बनाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा जो कार्य किये जा रहे हैं हमारा भी कर्तव्य है कि हम भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। उन्होने कहा कि वार्ड 40 में 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं अब वह दिन दूर नहीं जब यह वार्ड आदर्श वार्ड कहलायेगा।
उद्बोधन पश्चात् महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिश व्यास, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद हितेश कामरेड, परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, धर्मेन्द्र रांका करण कैथवास, श्रीमती आयुषी सांकला के अलावा हेमन्त राहौरी, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र चौहान, संजय कसेरा के अलावा जनक नागल आदि ने वार्ड क्रमांक 40 के स्वच्छता प्रहरी श्रीमती मधु माहेश्वरी, श्रीमती अन्नपूर्णा पोरवाल, मनोज तिवारी, देवेन्द्र सक्तावत, डॉ0 कमल तिवारी, देवेन्द्र चौपड़ा, श्रीमती सुमित्रा लखेरा, ओमदास बैरागी, मांगीलाल मोदी, श्रीमती पपीहा सुरोलिया, श्रीमती चन्दा नांदेचा, श्रीमती अमिता चौपड़ा, श्रीमती चन्द्रप्रभा चौरसिया, महेश कोठारी, स्मीत ओझा, श्रीमती यामिनी व्यास, श्रीमती हंसा व्यास, श्रीमती ज्योति व्यास, श्रीमती संगीता व्यास, श्रीमती मनोरमा शर्मा, श्रीमती शारदा गौड़ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रारंभ में महापौर प्रहलाद पटेल व अतिथियों का स्वागत क्षेत्रिय पार्षद एवं सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास के अलावा देवेन्द्र व्यास, वैभव व्यास, अरविन्द मेहता, निलेश जैन, ललीत चौपड़ा, राकेश नाहर, ओमप्रकाश ओझा, चेतन व्यास, कपील व्यास, नयन व्यास, कमल मूणत, संजय शर्मा (मालिक), आशीष दशोत्तर, सतीश लुनिया, प्रफ्फुल व्यास, श्रीमती व्यास, कुमारी चार्वी व्यास, विनय व्यास, अर्चना व्यास, निलय व्यास, रौनक व्यास, राजवीर राठौर, परम् व्यास, हिम्मत मेहता, अशोक मेहता, देवांश पंडित, सुधांसु व्यास, भावेश राहौरी, नितेश मेहता, राजेश्वर ललावत, भूपेन्द्र व्यास, दुष्यंत व्यास, रमाकान्त शुक्ला, मोनू छंगानी, कृष्णा छंगानी, दीपिका राठौर आदि ने पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ से किया। कार्यक्रम का संचालन हेमन्त राहौरी ने किया व आभार वैभव व्यास ने माना।