परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को परेशानी नहीं हो, कलेक्टर श्री बाथम की अपील

रतलाम 18 मार्च । 19 मार्च रंग पंचमी के अवसर पर सीबीएसई के कक्षा 12वी के विद्यार्थियों का पेपर है। उनको अपने घर से परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में कहीं कोई दिक्कत नहीं हो, बगैर परेशानी के अपना पेपर दे पाए, इसलिए कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने समस्त जनों से अपील की है कि रंग पंचमी धूमधाम से मनाने के साथ-ही परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की सुविधा का भी ख्याल रखें। उनको किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो ध्यान रखा जाए। विद्यार्थी अपने घर से परीक्षा केंद्र तक बगैर किसी परेशानी के सुचारू रूप से आवागमन कर सके।

Play sound