जैन सोशल ग्रुप म.प्र. रीजन सत्र 2025-27 : ललित कांठेड़ उपाध्यक्ष और अमित कोठारी कोषाध्यक्ष मनोनीत

रतलाम । जैन सोशल ग्रुप मैत्री रतलाम के अध्यक्ष नीलेश कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन के नवीन सत्र 2025-27 के लिए पूर्व उपाध्यक्ष जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन दीपेन्द्र कोठारी और मनोनीत मध्य प्रदेश रीजन अध्यक्ष राहुल चपड़ोद की अनुशंसा पर ललित कांठेड़ को रीजन उपाध्यक्ष एवं अमित कोठारी को रीजन कोषाध्यक्ष के लिए मनोनीत किया गया ।
यशस्वी कार्यकाल के लिए आप दोनों को फतेहलाल कोठारी, सुशील छाजेड , निर्मल लुनिया , हिम्मत गेलढा, प्रफुल्ल लोढा, उपेन्द्र कोठारी, राजेंद्र दर्डा, प्रितेश गादिया, जयंतीलाल डांगी, आशीष लुनिया, निर्मल मेहता, दीपक दोसी , दिनेश बरमेंचा, राजेन्द्र सेठिया, जयंतिलाल जैन, पारस कोठारी, संजय खिमेसरा, मयंक कोठारी, वैभव मेहता द्वारा बधाई और शुभकामनायें प्रेषित की गई ।

Play sound