रतलाम 21 मार्च । नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउण्ड) में 22 से 30 मार्च तक आयोजित की जा रही महापौर चैंपियंस ट्रॉफी का आज 22 मार्च को सांय 7 बजे भव्य शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भव्य आतिशबाजी, लेसर लाईट, बैण्ड की सुमधुर धुन के साथ किया जायेगा।
महापौर चैंपियंस ट्रॉफी रात्रि कालीन टूर्नामेंट में नेहरू स्टेडियम को भव्य एवं सुसज्जित रूप से सजाया गया है जगह-जगह लाइट के पोल लगाए गए हैं जिससे कि खिलाड़ी को खेलने में व्यवधान न हो तथा बाउंड्री पर अलग-अलग रंग के झंडे भी लगाये गये हैं। मंच पर ट्रस, लाइनर, साउंड के साथ लेजर लाइट द्वारा सजाया गया है। आकर्षण में बैंड बजेंगे और आतिशबाजी की जाएगी। खेल के बीच-बीच अंतराल में डीजे सुमधुर ध्वनि सुनाई देगी।
आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1.51 लाख व ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार 71 हजार व ट्रॉफी, विशेष पुरस्कार मैन ऑफ द सिरीज 31 हजार व ट्रॉफी, बेस्ट बैट्समैन 11 हजार व ट्रॉफी, बेस्ट बॉलर 11 हजार व ट्रॉफी, बेस्ट फील्डर 5,100 व ट्रॉफी तथा मैन ऑफ द मैच 2,100 व ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जायेगा।
नगर की खेल प्रेमी जनता व खिलाड़ियों से अपील है कि आयोजित चैपियंस ट्रॉफी के भव्य शुभारंभ व प्रतिदिन आयोजित होने वाले टूर्नामेंट मे अधिकाधिक की संख्या में भाग लेकर क्रिकेट का आनन्द लें।