जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अध्यक्ष बिरेन भाई शाह का रतलाम आगमन पर स्वागत किया

रतलाम । जैन सोशल ग्रुप मध्यप्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह 23/3/2025 रविवार को जाओरा के ग्रांड पद्मा मे होने जा रहा है। इस हेतु जैन सोशल ग्रुप के फेडरेशन के अध्यक्ष बिरेन भाई शाह का रतलाम आगमन हुआ। उनके साथ फेडरेशन के उपाध्यक्ष हेमेंद्र जी जैन फेडरेशन के ID मनीष कोठारी और मध्यप्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक सेठिया का भी आगमन हुआ। दीपेंद्र जी कोठारी, ललितजी कंठेड और अमित कोठारी के द्वारा आप सभी जैन सोशल ग्रुप के रत्नो का रतनपुरी की इस पावन धरा पर स्वागत किया गया एवं फेडरेशन व मध्यप्रदेश JSG की आगामी गतिविधियो के बारे मे विस्तार से चर्चा की गयी। अंत में अमित कोठारी ने आभार व्यक्त किया।