थाना माणकचौक पुलिस द्वारा अवैध हथियार पिस्टल और 02 राउंड के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

रतलाम । पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों, गुंडे बदमाशों, एवं अवैध हथियार लेकर घूमने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने के निर्देश जारी किए है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणक चौक उ नि अनुराग यादव के नेतृत्व में थाना माणकचौक टीम को एक आरोपी को अवैध पिस्टल एवं 02 राउंड के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 21.03.25 को थाना माणकचौक पर मुखबीर के द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति जिसने चितकबरे रंग की हुडी एँव हल्के आसमानी रंग की जींस व काले जूते बड़े बाल है । जो पेन्ट की जेब में एक पिस्टल एंव पिस्टल के राऊण्ड लिए मां कालिका विहार कालोनी करमदी रोड़ रतलाम में बैठा है।
सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम हमराह फोर्स व पंचानो को साथ लेकर मुखबीर बताये स्थान माँ कालिका विहार कालोनी करमंदी रोड़ रतलाम जहा मुखबीर बताये हुलिये का एक व्यक्ति बीजली के खम्भे के पास बैठा दिखा । जिसका नाम पता पुछते उसने अपना नाम किशनसिह उर्फ बटीस पिता जसवंतसिह राठौर उम्र 27 वर्ष निवासी 218 नयागाँव रतलाम का रहने वाला बताया उक्त व्यक्ति किशनसिह उर्फ बटीस की उपरोक्त पंचान के समक्ष तलाशी लेते किशनसिह उर्फ बटीस के पेंट की दाहिनी जेब मे एक देशी हाथ से निर्मित पिस्टल मिली एवं बायी तरफ की जैब मे दो जिंदा पिस्टल राउण्ड मिले। किशनसिह उर्फ बटीस से उक्त पिस्टल के बारे मे वैध लायसेंस के बारे मे पुछते लायसेंस नही होना बताया । किशनसिह उर्फ बटीस का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट की परीधि का पाया जाने से आरोपी किशनसिह उर्फ बटीस के विरुद्ध प्रकरण क्र. 149/25 धारा 25, 27 आर्म्स् एक्ट का पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. किशनसिंह उर्फ बटीश पिता जशवंतसिंह जाती राठौर उम्र 27 साल निवासी नयागांव रतलाम।

सराहनीय भूमिका

उप.निरी. अनुराग यादव थाना प्रभारी माणक चौक, सउनि बासिल गणावा, प्र आर नारायण जादौन, प्र आर दिलीप रावत, प्र आर अमीचंद सिगारे, आर राजेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।