
रतलाम । दिनाक 23/3/25 को लक्कड़ पीठा स्थित पुरानी ईदगाह का मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनो द्वारा निरीक्षण किया गया। जैसा कि हम सभी को ज्ञात है कि वर्तमान मे मुस्लिम समाज का पवित्र माह रमजान चल रहा है। जिसका अब अंतिम अशरा चल रहा है। आखिरी अशरा के पूरे होने पर चांद दिखने के बाद ईद मनाई जावेगी। ईद के दिन विशेष रूप से ईद की नमाज शहर की विभिन्न मस्जिदों और विशेष रूप से दोनों ईदगाह मे अदा की जावेगी। ईदगाह की रंग रोगन और विद्युत सज्जा अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के द्वारा की जा रही है। वही नगर निगम द्वारा साफ सफाई की जा रही है, जिसका निरीक्षण करने के लिए अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन सदर इब्राहीम शैरानी, पार्षद प्रतिनिधि शेरू पठान, नायब सदर महमूद खा, प्रोफेसर इमरान हुसैन आदि ईदगाह पहुंचे। उक्त जानकारी मुबारिक शैरानी द्वारा दी गई।