अपनी कार्य क्षमता और विनम्रता से मोदी जी ने दुनिया मैं भारत का नाम रोशन किया – मुरली वाला

रतलाम। नरेंद्र मोदी विचार मंच के अनुषांगिक संगठनों में पदाधिकारी की नियुक्ति सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल मुरली वाला के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष यशवंत पटेल की अध्यक्षता क्षेत्रीयसंगठन महामंत्री गोविंद सिंह चौहान स्वामी चेतन अर्जुनके विशेष अतिथि में रतलाम जिला सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष पद पर सुनील जोशी को नियुक्त पत्र सोपा गया। साथ ही उपभोक्ता फोरम लक्ष्मीनारायण जी बोहरा श्रम प्रकोष्ठ में वीरेंद्र कटारिया को जिले का दायित्व दिया गया । इस अवसर पर जवाहर व्यायाम शाला के युवा पहलवान उमेश जाट, निशांत गोमा, योगेश बडवाल का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया ।सेवा प्रतिष्ठान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली वाला ने अपने उद्बोधन में कहा जिस प्रकार मोदी जी ने अपनी कार्य क्षमता और विनम्रता से पूरी दुनिया को लोहा मनवा दिया । उसी प्रकार से संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता मोदी जी के विचारों को, मोदी जी के कार्यों को, मोदी सरकार की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचने का कार्य करें । हम सभी कार्यकर्ता मिलकर मोदी जी के मार्गदर्शन में विकसित भारत का संकल्प उनके मार्गदर्शन में पूरा हो ऐसा हमारा दृढ़ निश्चय सेवा भाव का संकल्प हो सदैव समाज एवं राष्ट्र की सेवा करते रहे । इन्हीं भावों को लेकर हम सदैव आगे बढ़ते रहेंगे । कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश जोशी एवं आभार प्रदर्शन कमला शंकर शर्मा ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित नरेंद्र मोदी विचार मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओपी मेहर लक्ष्मी नारायण बोहरा किशोर सिंह सोलंकी प्रकाश कोठारी विकास राठौड़ देवेंद्र कटारिया योगेश बनवाल संतोष कोठारी सुभाष कुमावत संतोष पाल रितु सुनैना पाल प्रतिमा आप्टे नेहा बो रा सी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे यह जानकारी संगठन के प्रदेश सचिव दिनेश जोशी ने दी।