पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रतलाम । राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में दिनांक 25.03.25 को जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा के निर्देशानुसार एवं सहायक संचालक व परियोजना अधिकारी श्रीमती अर्चना माहौर के मार्गदर्शन में पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यक्रम द्वितीय दिवस गांधीनगर कम्युनिटी हॉल रतलाम शहर-2 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में द्वितीय दिवस पर मास्टर ट्रेनर श्रीमती नीलम बाघेला द्वारा पोषण, 1000 सुनहरे दिन, अति गंभीर कुपोषित व मध्यम गंभीर कुपोषण पर विस्तारपूर्वक पीपीटी के माध्यम से समझाया गया। पर्यवेक्षक श्रीमती मालती शर्मा द्वारा पोषण संबंधित प्रश्न प्रतिभागियों से पूछे गए व सही शारीरिक माप के बारे में बताया गया। ममता तिवारी द्वारा प्रशिक्षण के दौरान स्तनपान एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के बारे में समझाया गया। ब्लॉक समन्वयक सुमित अंबेकरद्वारा द्वितीय दिवस रजिस्ट्रेशन करवाया गया। पर्यवेक्षक भावना बारीबाल द्वारासमूह कार्य, बाल गीत, व समूह गतिविधि के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रैक्टिकल करके सिखाया गया। द्वितीय दिवस संबंधित उपयोगी वीडियो भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रदर्शित किए गए। पोषण के महत्व व बच्चे के लिए स्तनपान के लाभ यह भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बताया गया।

Play sound