थाना माणकचौक पुलिस द्वारा 02 गुम/अपहृत बालक बालिका को खोजने में मिली सफलता

रतलाम । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में थानामाणकचौक रतलाम थाना प्रभारी उनि अनुराग यादव के नेतृत्व ने थाना माणकचौक से गुम हुए एक नाबालिक बालक एवं एक नाबालिक बालिका को की पतारासी हेतु त्वरित कार्यवाही कर अपहृत बालिका को 8 घंटे के भीतर एवं अपहत बालक को 24 घंटे के भीतर दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

(1) दिनांक 29.03.25 को फरियादी की नाबालिक बालिका घर से बिना बताए कही चली गई। बालिका नाबालिक होने से फरियादी की सूचना पर अपराध क्रमांक /25 धारा 137 BNS का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
बालिका की पाताराशी हेतु थाना माणकचौक की टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चेक करते हुए बालिका को 8 घंटे के भीतर ही झाबुआ से दस्तियाब किया गया। बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
2) दिनांक 27.03.25 को फरियादी का नाबालिक बालक बिना बताये घर से कही चला गया था। दिनांक 27.03.2025 को फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना पर अपराध क्रमांक 159/2025 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
नाबालिक बालक को खोज बीन हेतु थाना माणकचौक टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे आदि चेक करते हुए 24 की कड़ी मेहनत के बाद अहमदाबाद गुजरात से दस्तियाब कर परिजनों को लौटाया।

महत्वपूर्ण भूमिका :- थाना प्रभारी माणकचौक रतलाम उनि अनुराग यादव, सउनि. शिवनाथ सिंह राठौर, प्रआर दिलीप रावत, प्रआर नारायण जादौन, आर राजेंद्र, आर नितिन, आर अविनाश का सराहनीय योगदान रहा।

Play sound