
रतलाम । श्रीं मोड़ ब्राह्मण समाज का वार्षिक मिलन समारोह (गोठ) का कार्यक्रम रतलाम शहर के सभी समाज जनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के संरक्षक श्री हरीश जी मोड़ समाज अध्यक्ष श्री विजय शर्मा, महामंत्री श्री शरद शुक्ला, समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री पुरुषोत्तम जी भट्ट, श्री भगवती प्रसाद जी कौशिक, श्री अरविंद जी भट्ट, श्री भवानी शंकर जी मोड़, श्री कन्हैयालाल जी भट्ट, श्री गोपाल त्रिवेदी आदि की उपस्थिति से सभी कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल रहा।
कार्यक्रम में श्री मोड़ ब्राह्मण समाज की युवा इकाई ने भी बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दिया, जिसमें युवा इकाई अध्यक्ष श्री रवीन्द्र जी उपाध्याय, उपाध्यक्ष श्री ऋषि भट्ट, महामंत्री श्री आशीष दवे, तरुण मोड़, सुमित मोड़, शुभम भट्ट, भव्य भट्ट, हार्दिक शुक्ला प्रज्वल शुक्ला, आर्य भट्ट आदि की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
कार्यक्रम का सफल आयोजन होने पर श्री मोड़ ब्राह्मण समाज युवा इकाई के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र जी उपाध्याय एव उपाध्यक्ष श्री ऋषि भट्ट जी द्वारा सभी समाज जनों को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी सभी समाज जनों से अपील की है कि आगामी कार्यक्रम में भी अपनी उपस्थिति इसी तरह दर्ज कराते रहे और समाज के हर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाए।