रतलाम । घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.3.2025 को डाट की पुल रतलाम मे अज्ञात आरोपीयो द्वारा चाकु से हमला कर रईश पिता मुजीद ख़ान निवासी शिव नगर रतलाम की हत्या कर फरार हो गए । मृतक रईश के पिता मुजीद खान की सूचना पर अपराध क्रमांक 223/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस कार्यवाही का विवरण
घटना की गभींरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में थाना अद्योगिक क्षेत्र रतलाम, थाना स्टेशन रोड रतलाम, थाना डीडी नगर, थाना माणकचौक रतलाम, सायबर सेल, सीसीटीवी, डीएसबी, की अलग अलग टीम बनाकर लगातार प्रयास कर घटना के तुरंत बाद ही तीन नाबालिक सहित 04 आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद से ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। दिनांक 30.03.2025 को आरोपीगण देवांक उर्फ देवांश उर्फ गोलू पिता राधेश्याम परिहार उम्र 18 वर्ष निवासी प्रताप नगर रतलाम और भीमसिह उर्फ नाना पिता मांगूसिह सोलंकी उम्र 30 वर्ष निवासी शिवनगर रतलाम तथा दिनांक 31.03.2025 को आरोपी तुषार पिता सुनील राठौड उम्र 20 साल निवासी प्रताप नगर रतलाम को माननीय न्यायालय रतलाम मे पेश किया गया। आरोपीगण माननीय न्यायालय रतलाम के आदेश से सर्कल जैल रतलाम मे निरूद्द है ।
पूर्व मे गिरफ्तार
(1) अल्पेश पिता शाबीर मेव उम्र 18 वर्ष निवासी राजीव नगर डीजल शेड
(2) विधीविरुद्ध बालक 1
(3) विधीविरुद्ध बालक 2
(4) विधीविरुद्ध बालक 3
गिरफ्तार आरोपी –
(1) आरोपी देवांक उर्फ देवांश उर्फ गोलू पिता राधेश्याम परिहार उम्र 18 वर्ष निवासी प्रताप नगर रतलाम
(2) भीमसिह उर्फ नाना पिता मांगूसिह सोलंकी उम्र 30 वर्ष निवासी शिवनगर रतलाम
(3) तुषार पिता सुनील राठौड उम्र 20 साल निवासी प्रताप नगर रतलाम
आपराधीक रिकार्ड –
- आरोपी देवांक उर्फ गोलू परिहार के विरूद्ध थाना स्टेशन रोड रतलाम पर 07 अपराध (मारपीट, हत्या का प्रयास के) पंजीबद्ध है ।
- आरोपी तुषार राठौर के विरूद्ध थाना स्टेशन रोड रतलाम पर कुल 06 (मारपीट, हत्या का प्रयास, अश्लील गाली गलोच) और थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पर 01 अपराध (हत्या का प्रयास) कुल 07 अपराध पंजीबद्द है ।
- नाना उर्फ भीम सिंह पिता मांगु सिंह ठाकुर 30वर्ष नि-शिव नगर रतलाम के विरुद्ध कूल 17 प्रकरण (आर्म्स एक्ट आबकारी एक्ट, मारपीट, जुआं एक्ट) पंजीबद्ध है।
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक मुनेद्र गौतम थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र रतलाम, उनि. ध्यान सिंह सोलंकी, उनि. एच. बी दीक्षित, प्र.आर. धीरज गावडे, प्र.आर. रितेश पाटीदार, आर. कपिल, आर. पवन मेहता, आर. चालक महेन्द्र सिंह, आर. राणा प्रताप सिंह, आर. बलवीर सिंह, आर. ओम पारगी की सराहनीय भूमिका रही ।
विशेष भूमिका- सउनि. दशरथ माली, सउनि. प्रदीप शर्मा, आरक्षक नरेंद्र पावरा, आरक्षक रवि चंदेल,आर. अभिषेक पाठक की विशेष भूमिका रही।