कोरोना काल में ‘सिद्धायतन’ श्री सम्मेद शिखर जी में नव वर्ष 2021 का भक्तिमय स्वागत

विश्व में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ने की वजह से देश में लॉकडाउन लगाया गया एवं सरकार द्वारा सलाह दी गई है कि लोग घर से बाहर न निकले, करीब 10 माह के लम्बे अंतराल में देश के जैन भक्त सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए एवं तीर्थ दर्शन से वंचित रहे|
२० तीर्थंकरों की निर्वाण स्थली श्री सम्मेद शिखर जी, मधुबन, झारखंड में प्राकृतिक हरितिमा से आच्छादित सुरम्य वादियों में अवस्थित पारसनाथ पहाड़ों की तलहटी में स्थित करीब 3 एकड़ में फैले आत्म साधना केंद्र सिद्धायतन जिसकी संरचना ऐज वेंचर्स एवं हेल्प ऐज इंडिया की देख रेख में वरिष्ठ जनो की आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सुविधाओं का प्रावधान किया गया है में नाम मात्र शुल्क पर खुले स्वच्छ वातावरण में रहने की अद्भुत योजना बनाई गयी है एवं अतिरिक्त शुल्क पर शुद्ध भोजन की पूर्ण व्यवस्था सुसज्जित अन्नपूर्णा हॉल में की गई है। ऐसे मनोरम प्राकृतिक वैभव से परिपूर्ण परिसर में प्रवास कर मन में अलौकिक हर्ष का संचार करने वाला अनुभव होता है| इस प्राकृतिक वातावरण में आने, रहने, प्रकृति के सौंदर्य को महसूस करने, मन को आनंद, उत्साह और उल्लास से सिक्त करने, अपने जीवन को रचनात्मक मोड़ देने, प्रसन्नता बटोरने एवं बाँटने तथा अपनी जीवन संध्या को सार्थक बनाने के लिए सिद्धायतन एक उत्तम स्थान है|
नववर्ष 2021 के शुभ आगमन पर सभी आचार्यों, आर्यिकाओं एवं गुरुओं के आशीर्वाद से भव्य भक्ति भजन संध्या का संगीतमय आयोजन सुप्रसिद्ध विख्यात भजन सम्राट श्री दिनेश दगड़ा एवं मास्टर हेमंत दगड़ा, कोलकाता के द्वारा सिद्धायतन परिसर, श्री सम्मेद शिखर जी मधुबन, झारखंड की पावन भूमि पर दिनांक 31 दिसंबर की रात्रि 09 :30 बजे से मध्य रात्रि तक प्रभु भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कोरोना काल में कोविड 19 के तहत, सरकार द्वारा जारी किये गए दिशा निर्देशों का सिद्धायतन सेवा टीम अपने अतिथिगणों की सुरक्षा हेतु पूर्ण रूप से अनुसरण कर रही थी,मुख्य प्रवेश द्वार पर सभी अतिथि गणों की टेम्परेचर जाँच, पल्स रेट जाँच, सेनेटाईजेशन, मास्क एवं ग्लोवस वितरण (ज़रूरत पड़ने पर) किया जा रहा था। सिद्धायतन परिसर, लिफ्ट एवं सभी कमरों के साथ साथ कार्यक्रम स्थल (a.c बैंकुएट हॉल) को भी स्प्रे व फॉगिंग मशीन के द्वारा सेनेटाइज किया गया, परिसर में पूर्ण रूप से सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए करीब 150 लोगों ने कार्यक्रम का आनंद भक्ति भाव के साथ लिया, अन्य भक्तों को सम्मिलित करने हेतु इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऑनलाइन चैनल ज़ूम, यूट्यूब एवं फेसबुक के माध्यम से सिद्धायतन द्वारा किया गया जिसमे करीब 900 भक्तगणों ने अपने अपने घरों से कार्यक्रम का भक्ति भाव से पूर्ण आनंद लिया। कार्यक्रम के आयोजक एवं सिद्धायतन के फाउंडर ट्रस्टी श्रीमान संतोष – ललिता सेठी, कोलकाता ने कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित हो कर एवं प्रभु भक्ति में लीन हो कर नव वर्ष का शुभ आगमन णमोकार मंत्रोचारण के साथ किया व दिनांक 01 जनवरी 2021 को भक्तामर महा विधान, 48 दीप महा अर्चना के साथ साथ महामण्डल विधान सभी श्रद्धालुओं के द्वारा भक्ति भाव के साथ श्री 1008 आदिनाथ जिनालय, सिद्धायतन परिसर, श्री सम्मेद शिखर जी में संपन्न हुआ।
संकलन करता: विकास कासलीवाल, कोलकाता
मो: 7044061541

Play sound