शॉर्ट फिल्म लाइफस्टाइल के क्रिएटर विजेंद्र सोगानी जैन आइकान अवार्ड से सम्मानित

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । सोशल मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से दिगंम्बरत्व अथवा जैन धर्म की प्रभावना के कार्य में तत्पर रहने वाले युवा क्रिएटर एवं इनफ्लुएंसर को विशुद्ध कुल मुनि श्रुत संवेगी मुनि आदित्य सागर महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से समर्पण समूह भारत द्वारा इंदौर प्रायोजित जैन आइकान अवार्ड से सम्मानित किया गया।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि समूह द्वारा जैन धर्म पर आधारित शॉर्ट फिल्म बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए एक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी जिसमें इंदौर के अंबिकापुरी जैन समाज के युवा होनहार अध्यक्ष विजेंद्र सोगानी द्वारा निर्मित शार्ट फिल्म मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज की कृति आध्यात्मिक प्रबंधन पर आधारित 1 मिनट 45 सेकंड की शॉर्ट फिल्म लाइफ स्टाइल को द्वितीय पुरस्कार के योग्य पाया गया एवं मुनिश्री आदित्य सागर महाराज संसघ के सानिध्य में शॉर्ट वीडियो फिल्म के निर्माता विजेंद्र जैन सोगानी को द्वितीय जैन आइकान अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
फिल्म के प्रमुख पात्र हंसमुख गांधी, विजेंद्र सोगानी, सुरभि जैन, अजीत शर्मा, विप्रव सोगानी एवं रितेश थे। दद्दू ने कहा कि इस उपलब्धि से दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र कांसल टीके वेद मंयक जैन एवं शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन सारिका जैन आदि ने सोगानी को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की।

Play sound