प्रवेश उत्सव कार्यक्रम संपन्न

नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया

रतलाम। मध्य प्रदेश शासन द्वारा निर्देशित 1 अप्रैल 2025 से नव शिक्षा सत्र प्रारंभ हुआ जिसके अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय/ माध्यमिक विद्यालय बोदिना में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। सर्वप्रथम अतिथि द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश चंद्र जी परिहार सरपंच ग्राम पंचायत बोदिना ,विशेष अतिथि योवनसिंह डामोर सचिव ग्राम पंचायत बोदिना अध्यक्षता श्री कचरुलाल जी हारी ,शिक्षक पालक संघ अध्यक्ष द्वारा की गई । अतिथियों का सम्मान कैलाश नारायण भाटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक/ माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक बंधु बांधव मंजू बाला जोशी ,चंद्रकांत जी वायगांवकर, अनामिका वायगांवकर संतोष पाटीदार, कैलाश नारायण भाटी,सत्यनारायण मालवीय दिलीप सिंह सिसोदिया, समरथ गहलोत, मुकेश मालवीय उपस्थित रहे ।
कक्षा 1 ली व 6टी के नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को पुष्प हार ,तिलक लगा करके उनका स्वागत किया गया । प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की गई ,व पुस्तक वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया । प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें राजकुमारी, भानु प्रताप, आयुष सिंह,खुशी परिहार को शील्ड प्रदान करके उनका सम्मान अतिथि द्वारा किया गया ।
बाल सभा का आयोजन किया गया । जिसमें देशभक्ति गीत,सामान्य ज्ञान प्रश्न का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कैलाश नारायण भाटी द्वारा किया गया, आभार संस्था प्रमुख श्रीमती अनामिका वायगांवकर द्वारा किया गया।

Play sound