


रतलाम । नववर्ष के आगमन पर श्री वीसा पोरवाल समाज के गौरव msme मंत्री श्री चेतन्य कश्यप ने सगोदिया तीर्थ पर आयोजित मिलन समारोह एवम नववर्ष ,गुड़ीपड़वा पर आयोजित कार्यक्रम एवम गोठ में समाजजनों को बधाई दी। आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी म.,सा. के प्रवचन में अध्यक्ष निलेश पोरवाल ने 9 मई को होने वाली प्रतिष्ठा महोत्सव एवम अंजन शला का शंखनाद किया। साथ ही तीर्थ पर वीसा पोरवाल महिला संगठन द्वारा सागोदिया तीर्थ पर आदिनाथ दादा की पंच कल्याणक पूजा, एवं समाज में अपने परिवार के मुखीया का मातृ पितृ वंदना कर आशीर्वाद लिया साथ समाज की महिला द्वारा आरती की थाली सजोने की प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें कीर्ति पोरवाल, स्वीटी काकडी़वाला, नेहा पोरवाल को पुरुस्कार दिये गये। कार्यक्रम का संचालन शिल्पा काकडी़वाला एवं शिखा जैन ने किया । बच्चों के गेम और रात्रि में 108 दीपक द्वारा आदिनाथ भगवान की महा आरती का आयोजन नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित कीया गया । श्री वीसा पोरवाल जैन श्वेताम्बर सागोदिया तीर्थ ट्रस्ट मंड़ल ने सफल आयोजन के लिए सभी समाज जन का आभार माना ।