कल सुबह बदनावर में होगा गुरू भगंवतों का मंगल प्रवेश

बदनावर । अ_म तप आराधना हेतु प.पू. गच्छाधिपति आचार्य देव श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा की आज्ञानुसार प.पू. मालवरत्न मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजयजी म.सा.,पू.मुनिश्री जिनभद्रविजयजी मसा मुनि भगवंत कल 04 जनवरी 2021 को शीतलामाता बस स्टैंड से भव्य मंगल प्रवेश करेंगे । प्रात:-08:00 बजे नवकारसी (नास्ता), प्रात:-09.00 बजे मंगल प्रवेश प्रारंभ होगा वहीं प्रात: प्रात:-10.00 बजे प्रवचन (पौषधशाला) आयोजित होंगे । लाभार्थी स्व.सुगनबाई सौभाग्यमलजी मोदी परिवार बदनावर होंगे। उक्त जानकारी आयोजक सकल मू.पू.जैन श्रीसंघ बदनावर ने दी ।