जैन सोशल ग्रुप युथ द्वारा तीन चलित प्याऊ का शुभारंभ

जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ शहर को एक विशिष्ट सौगात के रूप में चलित प्याऊ का पुनः अनावरण करके नए सत्र की शुरुआत की गई

रतलाम । जल है तो जीवन है जल है तो कल है गर्मी कै इस मौसम में राह चलते राहगीर की प्यास बुझाने के लिए तीन चलित प्याऊ का उद्घाटन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में रीजन उपाध्यक्ष ललित कांठेड़ , समाजसेवी कांतिलाल छाजेड़, अशोक जैन लाला, सुरेश चंद बरमेचा उपस्थित रहे । साथ ही ग्रुप पूर्व अध्यक्ष प्रितेश गादिया, सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा, वैभव रांका, वर्तमान अध्यक्ष राहुल छाजेड़, सचिव अभय लोढ़ा, कोषाध्यक्ष गर्वित गोखरू, उपाध्यक्ष अभिषेक रांका, पदाधिकारी वीरेन्द्र कटारिया, यतेंद्र मेहता, हर्ष जैन आदि एवं ग्रुप सदस्य सुयश कटारिया सनी जैन, सौरभ बोथरा, अर्पित बोथरा, मनीष संघवी, उज्जवल कोठारी, मनीष बोहरा, रितेश छाजेड़, विशाल काकड़ीवाल, अर्पित पाटनी, विशाल पोरवाल, अंकित मेहता, राहुल बम आदि उपस्थित रहे । सभी अतिथियो के स्वागत के पश्चात चलीत प्याउ का उद्घाटन कर तीनों गाड़ियों को रवाना किया गया प्याऊ के संयोजक प्रतीक लौढा अर्पित मूणत एवं सभी अतिथियों का ग्रुप द्वारा स्वागत किया गया एवं प्याऊ संचालित करने वाले भाइयों का अभिनंदन भी सभी अतिथियों एवं ग्रुप सदस्यों द्वारा किया गया यह चलित प्याऊ शहर के प्रमुख बाजारों में घूमते हुए आर ओ वाटर से बाजार मै घूम रहे लोगो की प्यास बुझाएगा।
चलित प्याऊ के मुख्य लाभ ग्रुप सदस्य,राजेंद्र कुमार जी विशाल जी धारीवाल,समरथमल जी संजय कुमार जी पावेचा नामली,सुरेश चंद जी बरमेचा विवाह साड़ी द्वारा लिया गया। सभी अतिथियों का स्वागत उद्बोधन भी किया गया जिनमें सभी के द्वारा युथ के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई । कार्यक्रम के अंत में आभार सचिव अभय लोढ़ा द्वारा किया गया।