भगवान महावीर स्वामी के 2624 वें जन्म कल्याण महोत्सव की पूर्व संध्या पर भव्य वाहन रैली होगी आयोजित

रतलाम । भगवान महावीर स्वामी के 2624 वें जन्म कल्याण महोत्सव की पूर्व संध्या में जैनानन्द युवक मंडल रतलाम एवं जैनानन्द परिषद एवं जैनानन्द बालिका परिषद द्वारा भव्य वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है । वाहन रैली 9 अप्रैल 2025 बुधवार को सायंकाल 6.30 बजे महलवाड़ा गेट से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई श्री महावीर स्वामी जिनालय सेठजी का बाजार पर समापन होगी ।
जैनानन्द युवक मंडल रतलाम एवं जैनानन्द परिषद एवं जैनानन्द बालिका परिषद ने नगर के समस्त जैन श्रीसंघो एवं सभी जैन संगठनों से आग्रह किया है कि संख्या में सम्मिलित होकर वाहन रैली को सफल बनावें ।