मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मिला आईजा का प्रतिनिधि मण्डल

  • आईजा ने कहा – भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव पर शासकीय अवकाश व जैन तीर्थो पर शराब बंदी एंव जैन कल्याण बोर्ड का शीघ्र किया जाए गठन
  • पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर आईजा ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

भोपाल । वल्लभ भवन में मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आल इण्डिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आईजा का एक प्रतिनिधि मण्डल मध्य प्रदेश के अध्यक्ष डॉ प्रदीप बाफना के नेतृत्व में मिला। तो वही प्रतिनिधि मण्डल में म.प्र आईजा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन सैनानी,देवास के वरिष्ठ आईजा के कार्यकर्ता सन्नी जैन,युवा समाजसेवी आहान जैन सैनानी उपस्थित थें। इस विशेष मौके पर धरमपुरी के भाजपा विधायक कालूराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से विशेष चर्चा में कहा कि जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक दिवस पर प्रदेश में शासकीय अवकाश एंव जैन तीर्थ स्थानो पर पूर्ण रूप से शराब बंदी,जैन समाज के कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा,पत्रकारो पर सरकार द्वारा सुरक्षा के लिए प्रवधान आदि के बारे में जानकारी दी।
मध्यप्रदेश आईजा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप बाफना ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को ज्ञापन सौपते हुए विशेष चर्चा कि जैनों के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक दिवस पर प्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित किया जाए। जबकि राजस्थान व अन्य प्रदेशो में भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक पर शासकीय अवकाश के बाद शासकीय व अशासकीय स्कूलो में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में भी शासकीय अवकाश व समस्त स्कूलो में कार्यक्रमो का आयोजन किया जाए। म.प्र आईजा के उपाध्यक्ष राजीव जैन सैनानी ने कहा कि शराब बंदी के साथ जैन तीर्थो पर भी शराब बंदी पूर्णयता बंद कराई जाए। वही उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में जैन आयोग का गठन सरकार द्वारा किया गया है। लेकिन अभी तक गठन की कोई कार्यवाही नही की गई है। जैन बोर्ड के गठन में मध्यप्रदेश आईजा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप बाफना को मनोनित करने की बात कही। टोंकखुर्द से सन्नी जैन ने मध्यप्रदेश पत्रकारो पर कवरेज के समय उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यवस्था करने की बात कही।
मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आईजा के प्रतिनिधि मण्डल से कहा कि बहुत जल्दी जैन समाज के बडें धार्मिक स्थलों व जैन तीर्थो पर शराब बंदी की जाएगी। साथ ही प्रदेश में भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक दिवस भी धूमधाम से मनाया जाएगा। वही जैन कल्याण बोर्ड की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जाएगी। साथ ही पत्रकारो के कवरेज के समय सरकार द्वारा उन्हें पूर्ण सरंक्षण दिया जाएगा।

आईजा ने किया मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत

पिछले दिनो मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जैन साधु-साधवियो के प्रवास के दौरान शासकीय स्कूलो व आंगनबाडी केन्द्रो में उनके विश्राम के लिए पूर्ण प्रबंधन किए जाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद आईजा ने घोषणा का आभार व्यक्त किया।

आईजा ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान

भोपाल वल्लभ भवन ने आईजा के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का स्मृति चिन्ह एंव मोहनखेडा गुरूदेव सातम ग्रुप का नववर्ष का कैलेंडर सौंपा।

भाजपा विधायक कालूराम ठाकुर का किया सम्मान

भोपाल वल्लभ भवन में भाजपा विधायक कालूराम ठाकुर को आईजा ने स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका भी सम्मान किया। इस मौके पर आईजा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप बाफना,प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन सैनानी ने कहा कि जैन समाज व आईजा के कार्यक्रमो सदैव भाजपा विधायक कालूराम ठाकुर का विशेष सहयोग व मार्गदर्शन मिलता रहा है। आईजा ने जब जब भी जैन धर्म एंव आईजा द्वारा चलाए गए कार्यक्रम के बारे अहम भूमिका निभाई है। जिससे आईजा को सदैव एक ऊर्जा मिले है। विधायक ने हमेशा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एंव प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव के द्वारा चलाए गए लोक कल्याण कायक्रमो से आईजा को जोडा।