आत्मनिर्भर एवं स्ररोजगार योजना अन्तर्गत प्रशिक्षण सर्टिफिकेट वितरण हुआ सम्पन्न

जावरा (अभय सुराणा) । जीवदया सेवा शक्ति संस्थान रतलाम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ व्ही एस देवडा ने बताया कि पिछले तीन माह से आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार योजना अन्तर्गत प्रशिक्षण सर्टिफिकेट कोर्स का प्रशिक्षण चल रहा था सभी 50 प्रशिक्षणार्थियों जिसमे महिलाओं बालिकाओं एव युवावर्ग ने बडचड कर भाग लिया व सर्टिफिकेट प्राप्त किया ।
आज प्रात: 10 बजे सर्वप्रथम संस्थान अध्यक्ष डॉ व्ही एस देवडा रतलाम ने गणेश वंदना का वाचन किया तदनुसार कार्यक्रम के अध्यक्ष गणेशजी मालवीय ,मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के पदस्थ अधिकारी जय प्रकाशजी चौहान, नरेश जी भाल ,विशेष अथिति म. प्र.जन अभियान परिषद रतलाम के जिला समन्वय अधिकारी रत्नेशजी विजयवर्गिय सॄष्टी समाजसेवा समिति के तेजस्वी दल के अध्यक्ष सतीश जी टॉक पंतंजली युवा भारत रतलाम के प्रभारी विशाल जी वर्मा जीवदया सेवा शक्ति संस्थान रतलाम धार के जिला अध्यक्ष राय सिंह जी गौड व रतलाम संगठन मंत्री रतलाम के निलेशजी सोनी ने सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों महिलाओं बालिकाओं होंसला अफजाई के साथ सह सम्मान प्रशिक्षण सर्टिफिकेट वितरण किया किया गया ।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अधिकारी जयप्रकाश जी चौहान व नरेश जी भाल ने सभी प्रशिक्षणार्थी को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही प्रशिक्षण के माध्यम से अपना अपना केरियर प्रारंभ करने व सफलता प्राप्त करने के तरीके सिखाये साथ ही भारत सरकार कि योजनाऔ का समय समय पर लाभ व जानकारी ॠण उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया भारत सरकार कि योजनाऔ का अंतिम लाभार्थी तक पहुंचना एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रही बेरोजगारी को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार योजना अन्तर्गत प्रशिक्षण सर्टिफिकेट कोर्स के माध्यम से तीन – तीन माह का प्रशिक्षण देकर युवाओं महिलाओं एवं युवतियो को लघु ,सूक्ष्म एवं घरेलु छोटे उद्योगों (व्यवसाय) का प्रशिक्षण देकर छोटे घरेलु उद्योगों कि स्थापना करवाना साथ ही देश कि महिलाओं और युवक युवतियों को रोजगार से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनना व स्वरोजगार उपलब्ध करवाना राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से देश के सभी युवक-युवतियां व महिलाओं को स्वसहायता समूह को रोजगार उपलब्ध करवाते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन जीवदया सेवा शक्ति संस्थान रतलाम के प्रवक्ता गोपाल जी सोनी ने किया व अनेक वरिष्ठ समाजसेवीयो का जीवदया रत्न सम्मान पत्र भेट कर सम्मान किया गया अंत मे सभी अथिति का आभार संस्थान अध्यक्ष डॉ व्ही एस देवडा रतलाम ने माना व सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना कि है । प्रोजेक्ट ट्रेनर गोपाल टाक राहुल चौधरी, सुलोचना शर्मा भी उपस्थित थे ।