रतलाम विधानसभा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा

रतलाम,08 अप्रैल | भारतीय जनता पार्टी के शहर विधानसभा के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं (2025) का सम्मेलन 09 अप्रैल 2025, बुधवार को सायं – 5:00 बजे जोधाबाग में होगा | अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेंगे |
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया है। इसमें भाजपा के सक्रिय कार्यकर्तागण शामिल होंगे।

Play sound