जैन सोश्यल ग्रुप जावरा सेंट्रल द्वारा प्याऊ का उदघाटन किया गया

जावरा (अभय सुराणा ) मानव जन्म मिला है तो उसे हमें मानव सेवा करते हुए पुण्य कार्य के द्वारा सदैव एक दूजे की सहायता के लिए ततपर रहना चाहिए । उक्त विचार जेएसजी इंटरनेशनल डायरेक्टर अनिल धारीवाल ने व्यक्त किए और संस्था द्वारा प्याऊ का संचालन किया जा रहा उस हेतु अनुमोदना व्यक्त की । साथ ही अतिथि मध्यप्रदेश रीजन चेयरमेन ने कहा कि संस्था ने नवीन सत्र का शुभारंभ अप्रैल माह की सामाजिक गतिविधि के अंतर्गत संस्था ने एक नही दो प्याऊ संचालन का जिम्मा उठाया निश्चित तौर पर बधाई के पात्र है कि इस भीषण गर्मी में आपने मानवहित के कार्य मे कदम उठाया और आगे भी ऐसे कार्य करते रहे।
विशेष अतिथि संस्थापक अध्य्क्ष हिम्मत धारीवाल ने संस्था के सामाजिक प्रकल्प की सराहना की ओर आगे भी ऐसे कार्य करते हुए संस्था को नए आयाम पर पहुचाए ऐसी कामना व्यक्त की। जेएसजी सेंट्रल ने चौपाटी क्षेत्र में हिंगड़ परिवार के सौजन्य से श्री कन्हैया सुभद्रा जल मंदिर का शुभारंभ किया एवम इसी के साथ समाजरत्न श्रीमान कनकमल राजीबाई सुराणा की स्मृति में सुराणा परिवार द्वारा सिटी क्षेत्र में प्याऊ का अनुपम लाभ प्राप्त किया इस अवसर पर दोनों लाभार्थियों का बहुमान अतिथियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अध्य्क्ष संजय सुराणा,अरविंद जैन,ललित जैन,विनोद ओस्तवाल, दीपक हिंगड़, फतेहलाल बुरड़, पारस डूंगरवाल,शैलेंद्र कर्णावट,राजेश संघवी,दिनेश ओस्तवाल,राजेश लोढ़ा,संजय सगरावत,रितेश जैन,सौरभ मेहता,संदीप श्रीश्रीमाल,उमेश मांडोत,संदीप कर्णावट,,श्रीमती हंसा सुराणा,अनिता हिंगड़,रीना हिंगड़,ज्योति सुराणा,नीता जैन,ज्योति लोढ़ा,आशा पंवार आदि सदस्य उपस्थित थे। संचालन सचिव अमित चत्तर ने किया । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश हिंगड़ ने दी।

Play sound