सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरु कर, गुणवत्ता पूर्ण कार्य करें-मंत्री श्री देवड़ा

मंत्री श्री देवड़ा ने 9 करोड़ 94 लाख से निर्मित होने वाले तीन सड़क मार्गों का किया भूमिपूजन
मन्दसौर | वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने 9 करोड़ 94 लाख 8 हजार से निर्मित होने वाले सोनगरा से बिलोद रोड, काचरिया कदमाला से लीलदा रोड एवं चौथखेडी में भांगीपिपलिया से सिंदपन तक के सड़क मार्गों का कन्या पूजन एवं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के दौरान मंत्री श्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि सड़क निर्माण का कार्य जल्द पूर्ण होना चाहिए तथा कार्य गुणवत्ता पूर्ण करें। सड़के अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है। इस रोड के निर्माण हो जाने के पश्चात आसपास के असंख्य गांवो को आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। जो समस्या वर्षों से जैसी की तैसी बनी हुई थी। वह समस्या अब स्वतः समाप्त हो जाएगी। 2020 में विश्व के सम्मुख ऐसा संकट आया, जिसमें लाखों की संख्या में लोग मरे। अनगिनत लोग मरे। यह एक ऐसा वायरस था, जो एक दूसरे से कब किसी को फैल गया पता नहीं चला। आंधी, तूफान, बाढ़ आते है, तो सामान्य तौर पर वह नजर आते है, लेकिन कोरोना एक ऐसा वायरस है, जो दिखता नही है। लेकिन प्रभावित बहुत बड़ी मात्रा में करता है। इस महामारी ने पूरे विश्व को चिंता ग्रस्त कर दिया था। इसका असर प्रदेश में भी देखने को मिला। प्रदेश को भी संकट पर लाकर खड़ा कर दिया, लेकिन सरकार ने सभी मुसीबत को बेहतर तरीके से समय पर संभाला है। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, सभी जनप्रतिनिधि, सरपंच, उपसरपंच, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन किसान व पत्रकार मौजूद थे।मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि सरकार ने हमेशा विकास के कार्य किए है। तथा लगातार विकास के कार्य जारी रहेंगे। सरकार के द्वारा जो वादे किए गए हैं वह सभी वादे समय पर पूर्ण भी किए हैं। संबल योजना ऐसी योजना थी, जो गरीबों के लिए वरदान का काम करती थी। इस योजना के माध्यम से मृत्यु के पश्चात गरीब परिवार को 5 हजार की अंत्येष्टि सहायता प्राप्त होती थी। इस योजना को पुनः शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना एवं अन्य सभी योजनाएं फिर से शुरू कर दी गई है। अब सभी योजनाओं का लाभ गरीब परिवार को प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से करोड़ों के पैकेज नागरिकों को प्रदान किए। मध्यप्रदेश में भी आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश पर लगातार कार्य किया जा रहा है। विकास कार्य में किसी भी प्रकार की कोई भी कमी रखने नहीं दी जा रही हैं। सभी तरह के विकास कार्य लगातार जारी है।