
बालोतरा नाकोड़ा जैन तीर्थ । प्राणी मात्र हमारे अनंत उपकारी हैं उनकी रक्षा की बात करके हम उन पर एहसान नहीं कर रहे हैं उनकी रक्षा रक्षा हो सकती है उक्त विचार राजस्थान सरकार के खनिज एवं गोपालन मंत्री श्री प्रमोद भैया जी ने गोरक्षा व्यसन मुक्ति रथ के उद्घाटन समारोह में व्यक्त करते कहा कि हमारी सरकार गौ रक्षक के लिए संवेदनशील है प्रयत्नशील है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत सरकार ने गौशाला में अनुदान की राशि बढ़ाई पंचायत स्तर नंदी शाला खोलने का काम शुरू किया है अनुसंधान को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
भैया जी ने कहा कि 546 करोड का अनुदान गौशालाओं को प्रदान किया है पिछली सरकार के छोटे पशुओं को 16 से बढ़ाकर 20 और बड़े पर 32 से बढ़ाकर 40 का काम किया है ।
राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने कहा कि वना भ रंय बन सकता है तो गो भया र न्य सरकार को बनाना चाहिए गोचर भूमि भू माफिया से मुक्त कराने के लिए प्राथमिकता देनी चाहिए
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच ने दिल्ली द्वारा गोरक्षा व्यसनमुक्ती विश्व शांति रथ देश के कोने कोने में नशा मुक्ति पर्यावरण और विश्व शांति हेतु जन जागरण अभियान प्रारंभ कर रहा है नाकोड़ा ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश कुमार मुथा कोषाध्यक्ष अशोक चोपड़ा आदि ट्रस्टी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे राष्ट्र ने मंत्री जी एवं नवकार की लाभार्थी कोठारी परिवार सहित अतिथियों का स्वागत किया विरल रत्न सागर जी ने मंगल आशीर्वाद प्रदान किया ।