अभिग्रहधारी जैन संत राजेश मुनि जी को राष्ट्र संत की उपाधि से अलंकृत किया गया

इंदौर । राष्ट्रउत्थान एवं जनकल्याण के कार्यों में सदैव तत्पर रहने वाले अहिंसा प्रचारक, अभिग्रहधारी जैन संत श्री राजेश मुनि जी महाराज साहेब को अपने समर्पण कार्यों के लिए देश के विभिन्न राज्यों में संचालित अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल एवं एएमजेएसडब्लूए एसोसिएशन के द्वारा इंदौर के क्लर्क कॉलोनी जैन स्थानक में राष्ट्र संत की उपाधि से अलंकृत किया गया. अलंकरण समारोह में मौजूद एएमजेएसडब्लूए के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनायक अशोक लुनिया (कोलकाता) ने कहा की गौ वंश की रक्षा करना हमारे देश वासियों का परम कर्तव्य है और गौ माता को अपनी पहचान दिलाने गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने के लिए हमारे सभी के प्रिय गुरुवार संकल्प धारी है की वह गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने में भी पीछे नहीं हटेंगे. इस विषय पर राष्ट्र संत की उपाधि से अलंकृत हुए श्री राजेश मुनि जी महाराज साहेब ने कहा की जिस गाये के दूध ने हमें जीवन दान दिया है उसकी सेवा और उसकी सुरक्षा हम सभी का पहला फर्ज है कर्तव्य है और इसके लिए हम देश के सर्वच संस्थान के पहरि देश के लोकसभा के 539 सांसदों सहित राज्य सभा के 245 सांसदों को पत्राचार के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा जिसकी तैयारी हमारे सभी सहयोगी संस्थाओं ने पूर्ण कर ली है. वहीँ आयोजन में अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल के सचिव शिव चौरसिया (जबलपुर) अमिताभ चौहान (इंदौर) सहित समाजसेवीगन मौजूद थे ।