शिव मंदिर पर राम रथ का पूजन व राम मंदिर नव निर्माण की खुशी में महाआरती की गई

रतलाम । स्नेह नगर स्थित शिव मंदिर पर कॉलोनी समिति अध्यक्ष श्रीमति चेतना पाटीदार के नेतृत्व में महा आरती का आयोजन रखा गया ।जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती तृप्ति सिंह ठाकुर थी। महा आरती पंडित गोपाल मेहता द्वारा की गई। जिसमें जयेश वसावा,हीरालाल सिरवा ,अनीता वसावा ,सोनू नेका, रजत सिंह पंवार ,अमित रावल ,सीमा पंवार, सपना पांचाल ,मनीषा चौहान, गिरिराज सिंह, वीरेंद्र अरोड़ा, राजाराम ओहरी, सुरेश पडियार ,सुरेश पटेल, कृष्ण पाल सिंह सिसोदिया, निर्भय सिंह भावसार ,भारती पाटीदार आदि लोग उपस्थित थे। तत्पश्चात राम रथ का आगमन हुआ था उसमें पूजन अर्चन वह आरती की गई जिसमें कॉलोनी अध्यक्ष श्रीमती चेतना पाटीदार, ज्योति पांडे, धर्मेंद्र सिंह देवड़ा,आरती पंवार, सीमा पंवार, रेखा साईवाल, सपना पंचाल,खुशी पाटीदार ,गुंजन पांचाल, सिमरन साईवाल, आदि उपस्थित थे। अंत में जय श्री राम के नारे लगाए गए जिसमें पूरा पांडाल गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन कॉलोनी सचिव रजत सिंह पंवार ने किया। आभार कॉलोनी अध्यक्ष श्रीमति चेतना पाटीदार ने मानाl